फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news tundla girl murdered raped

Firozabad News: दुष्कर्म के बाद किशोरी की गला दबाकर हत्या, शव चरी के खेत में मिला

Sun, 11 Jun 2023 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
firozabad news tundla girl murdered raped
टूंडला। शुक्रवार दोपहर घर से लापता हुई 15 वर्षीय एक किशोरी का अर्धनग्न शव गांव के बाहर चरी के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीमें जांच में जुटी है। मौके पर पहुंच आईजी ने जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव समेलपुर नगला खार निवासी 15 वर्षीय विशाखा ने हाल ही में कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीण की थी। शुक्रवार दोपहर दो बजे तक वह घर में ही थी। उसके बाद वह गांव में ही चल रही भागवत कथा में भाग लेने गई थी। इसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों ने पहले समझा गांव में ही किसी के घर होगी। काफी समय तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने गांव में पड़ोसियों, उसकी सहेलियों आदि से जानकारी ली, किंतु उसका कही पता नही चला। परिजन रात्रिभर उसकी हर संभव स्थान पर तलाश करते रहे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह एक ग्रामीण शौच के लिए गया तो शिशुपाल के चरी के खेत में उसका शव पड़ा देखा तो हतप्रद रह गया। उसने परिजनों को खेत में विशाखा का शव पड़े होने की जानकारी दी। मोके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। खेत में किशोरी अर्धनग्न मृत पड़ी थी जिससे प्रतीत हो रहा था कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। उसके गले में दुपट्टा पड़ा व गले में चोट के निशान थे। सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस फोर्स सहित पहुंच गए। इसके साथ ही डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्पर्ट टीमों ने पड़ताल की। घटना की जानकारी पर आईजी दीपक कुमार, एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा, सीओ अनिवेश कुमार पहुंच गए। मृतका के पिता गिरीशचन्द्र ने हत्या व दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों बोले चुभोई गईं हैं हाथों व आंखों में कीलें
टूंडला। मृतका किशोरी के परिवार की महिलाओं ने बताया कि मौके पर उन्होंने देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा था। उसके हाथों में कीले चुभोई गईं थीं। इतना ही नहीं कील से उसकी आंखें निकाली गईं थी तथा वह अर्द्धनग्न हालात में पड़ी थी।
हत्या, दुष्कर्म के खुलासे को पांच टीमें गठित
टूंडला। किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर अधिकारियों ने घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की गई है। इस बीच पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग भी लगे हैं। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना के खुलासा कर दिया जाएगा।

किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना के खुलासे को पांच टीमें गठित की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हाथों व आंखें में कील घुसाने जैसी कोई बात नहीं है। गर्मी में शव पड़ा होने पर शरीर ऐसा हो गया है।
दीपक कुमार
पुलिस महानिरीक्षक, आगरा जोन
फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed