फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news tundla girl drowned

Firozabad News: जरौली खुर्द में सिंघाड़े तोड़ने तालाब में घुसी किशोरी डूबी

Tue, 10 Dec 2024 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
firozabad news tundla girl drowned
टूंडला। सिंघाड़े तोड़ने तालाब में घुसी एक किशोरी डूब गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे के बाद तालाब से बाहर निकाला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के गांव जरौली खुर्द का है। गांव निवासी रामप्रकाश की 15 वर्षीय पुत्री ममता सोमवार सुबह 11 बजे करीब गांव बाहर स्थित तालाब में सिंघाड़े तोड़ने घुसी थी। सिंघाड़े तोड़ते हुए वह तालाब की गहराई में चली गई। किशोरी को डूबते देख उसके साथ गए अन्य बच्चों ने शोर मचाते हुए परिजन को जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर ग्रामीण व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीण गोदाखोरों की मदद से तालाब में किशोरी की तलाश शुरू कराई। करीब तीन घंटे बाद तालाब से किशोरी का शव बरामद हुआ। परिजन के आग्रह पर पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर उन्हें सौंप दिया। मृतका ममता तीन भाइयों के बीच की तथा दो भाइयों में अकेली बहन थी। एक भाई की पूर्व में ही बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने किशोरी का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। उनके आग्रह पर पंचानामा भरकर शव को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed