फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news tundla flood

Firozabad News: दिल्ली, मथुरा में बाढ़ के हालात देख सहमे तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीण

Wed, 03 Sep 2025 01:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
firozabad news tundla flood
03, टूंडला के यमुना हो खेत की हो रही कटान को बारियां लगाकर रोकने का प्रयास करते किसान संवाद
टूंडला। हथिनी कुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी और भारी बारिश से यमुना अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है। यमुना के तेज बहाव में खादरों की जमीन कटकर यमुना में समा रही है। ग्रामीण बोरियों में मिट्टी भरकर कटान रोकने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दिल्ली मथुरा के हालातों से प्रतीत हो रहा है कि अगले दो तीन दिनों में यहां के हालात भी वहीं जैसे होंगे। ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थान पर घरेलू सामान पहुंचाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

यमुना तटवर्ती गांव नगला केसों, अनवारा, रसूलाबाद, रामगढ़ के किसान अरविंद कुमार, साहब सिंह, सोनपाल, भजनलाल आदि ने बताया कि यमुना के उफान से उनकी खादर की सैकड़ों बीघा, बाजरा, मक्का, तिलहन,ज्वार व सब्जियों की फसल नष्ट हो गई हैं। रसूलाबाद निवासी किसान दयाराम, पूरन सिंह, मुरारीलाल, जागन सिंह व देवकरन सिंह का आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल शैलेंद्र प्रताप सिंह सूचना देने के बाद भी क्षेत्र में नहीं आए हैं, उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में भी इसी तरह खादर की फसलें डूब गई थीं, लेकिन किसी किसानों को मुआवजा नहीं मिला था।
विज्ञापन

डरे-सहमे किसान रातभर यमुना के बढ़ते जलस्तर पर नजर रखे रहे हैं। बढ़ते जलस्तर से खादर की खेती में तेजी से कटान हो रहा है। किसान दिनभर मेढबंदी कर पानी रोकने का प्रयास करते रहे, किंतु प्रयास के बावजूद खादर की बची फसलों में पानी ही प्रवेश नहीं कर रहा उपजाई मिट्टी यमुना में समाती जा रही है। किसान रोमन सिंह, थान सिंह, कालीचरन, काशीराम, जनक सिंह, मुरारीलाल, ओम प्रकाश ने प्रशासन से बढ़ते जलस्तर पर निगरानी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना बाढ़ से ये गांव होंगे प्रभावित
टूंडला। जिस रफ्तार से यमुना जल स्तर बढ़ रहा है। दिल्ली व मथुरा में बाढ़ से लोग जूझ रहे है। इसको देखते हुए तटवती गांव तक पानी पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बाढ़ में नगला केशों, रुधऊ मुस्तकिल, अनवारा, जटपुरा, बालमपुर, रसूलाबाद, ग़दलपुरा, रामगढ़, बजहेरा, नगला काले, कुतुकपुर साहब, ठार डेका, ठार वर, ठार हरवंस, नगला राजपति, ग्वारई, घुरुकूआ, नगला नंदा, नगला मूसटा, नियामतपुर आदि गांव प्रभावित होंगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed