फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news smart road

Firozabad News: 70 करोड़ से क्लब चौराहा से ककरऊ कोठी तक बनेगी स्मार्ट रोड

Wed, 18 Feb 2026 02:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
firozabad news smart road
फिरोजाबाद। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत निगम क्षेत्र में एक चौराहा के सौदर्यीकरण के अलावा शहर के खास जलेसर रोड-ककरऊ मार्ग के कायाकल्प की तैयारी है। शासन को भेजी जाने वाली कार्ययोजना में जनहित से जुड़े अन्य कार्य भी पूरा कराए जाएंगे।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत निगम के खजाने में लगभग 160 करोड़ रुपये की धनराशि जारी हुई। इसमें से लगभग 90 करोड़ की धनराशि विभिन्न कार्ययोजनाओं की पूर्ति में खर्च की जा चुकी है। शेष लगभग 70 करोड़ की धनराशि से शहर में आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्लब चौराहा से ककरऊ मार्ग के कायाकल्प की प्रस्तावना तैयार की जा रही है। इसके अलावा झील की पुलिया के चौड़ीकरण-सौदर्यीकरण भी कराया जाएगा। निगम की ओर से राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत दोनों महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ी डीपीआर तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन


भूमिगत विद्युतीकरण, सड़क पटरी पर इंटरलॉकिंग, दिखेगी हरियाली--
राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्रस्तावित क्लब चौराहा से ककरऊ कोठी तक लगभग दो किलोमीटर लंबे मार्ग के प्रतिशत भाग में भूमिगत विद्युतीकरण होगा। इसके अलावा साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग के साथ हरित पट्टिका तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनराशि बची तो होंगे अन्य कार्य-
निगम सूत्रों की माने तो प्रस्तावित कार्यों की पूर्ति के बाद धनराशि अवशेष रहने की स्थिति में निगम क्षेत्र में बरातघर, जनहित से जुड़े अन्य कार्य भी कराए जा सकते हैं। इनमें एंबुलेंस की क्रय आदि शामिल हैं।


अधिकारी की बात-
राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत महापौर के निर्देश पर क्लब चौराहा से ककरऊ कोठी तक सड़क नवीनीकरण की कार्ययोजना बन रही है। इसके अलावा झील की पुलिया के चौड़ीकरण-सौदर्यीकरण के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी।
आशीष शुक्ला एक्सईएन निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed