फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news shikhoabad bhogipura cenal

Firozabad News: भोगनीपुर नहर का पानी लाखों किसानों को देगा नवजीवन

Tue, 10 Dec 2024 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
firozabad news shikhoabad bhogipura cenal
शिकोहाबाद। भोगनीपुर नहर ब्रांच में पानी आने से अब 60 किमी. लंबे नहर क्षेत्र से जुड़े लाखों किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा। नहर के जीरो से 60 किमी. भाग की पुनर्स्थापना के बाद नहर के आंतरिक भाग में पानी छोड़ा गया। इसका सदर विधायक मनीष असीजा ने इसका फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन


भोगनीपुर नहर ब्रांच का जीरो से 60 किमी. तक की पुनर्स्थापना एवं नहरीय भूमि के सीमांकन की परियोजना के अंतर्गत नहर के आंतरिक भाग का कार्य चल रहा था, जोकि पूर्ण हो गया। ब्रिटिश काल में लगभग 124 वर्ष पूर्व निर्मित निचली गंगा नहर के 99.40 किमी. के दायीं किनारे से जेड़ाझाल से यह नहर निकलती है। इस नहर के निर्माण के बाद से इसका पुनर्स्थापना का कार्य नहीं हुआ था। इसके चलते नहर में लगातार जल प्रवाह से इसकी जलवहन की क्षमता भी 2000 क्यूसेक से घटकर 1400 क्यूसेक रह गई थी। एक माह में इस नहर के पुनर्स्थापना का का कार्य पूर्ण हुआ। इसके बाद सोमवार से नहर में पानी छोड़ा गया। जिसका शुभारंभ करते हुए सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि भोगनीपुर नहर आसपास के लाखों किसानों के लिए जीवनदायनी नहर है। इसके पानी से किसानों को फसलों की सिंचाई में लाभ मिलता है। पुनर्स्थापना से पूर्व बारिश या फिर पानी छोड़े जाने पर नहर में बाढ़ जैसे हालात बन जाते थे। ऐसे में नहर के किनारे भी क्षतिग्रस्त हो रहे थे। जिससे नहर किनारे सटे हुए खेतों में खड़ी फसलों के भी बर्बाद होने की संभावनाएं बनी हुई थीं। अब इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिला है। 60 किमी. के क्षेत्र के लाखों किसानों को फसलों की सिंचाई में नहर के पानी से लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि अब आंतरिक भाग के बाद नहर के बाहरी भांग के पुनस्थापना का कार्य कराया जाएगा, जोकि फरवरी 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस दौरान सिंचाई विभाग के अफसरों ने विधायक का स्वागत किया। इस दौरान एक्शईएन सिंचाई डीपी सिंह, नीरज कुमार सिंह, सहायक अभियंता प्रथम जुल्फिकार, सहायक अभियंता द्वितीय जितेन्द्र कुमार सहित सभी अवर अभियंता एवं क्षेत्र के किसान मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो-03-सदर विधायक मनीष असीजा को बुके भेंटकर स्वागत करते सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता नीरज सिंह

फोटो-04-भोगनीपुर नहर में पानी छोड़े जाने का फीता काटकर शुभारंभ करते सदर विधायक मनीष असीजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed