फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news police shabhasad clash

Firozabad News: थाने के मुंशी ने भाजपा सभासद से की अभद्रता, सभासदों ने दिया धरना

Fri, 06 Mar 2026 01:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
firozabad news police shabhasad clash
शिकोहाबादफोटो-202-मुंशी की अभद्रता के बाद थाने में धरने पर बैठे सभासद। स्रोत संवाद - फोटो : 1
शिकोहाबाद। थाने में बंद आरोपी से मिलने पहुंचे नगरपालिका के सभासद से ड्यूटी पर तैनात मुंशी ने अभद्रता एवं मारपीट कर दी। यह आरोप लगाते हुए भाजपा सभासदों एवं पदाधिकारियों ने थाना परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। आक्रोशित सभासदों ने मुंशी पर आरोप लगाते हुए थाना परिसर में धरना दिया। साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। कुछ लोगों के समझाने-बुझाने के बाद वह शांत हुए।
विज्ञापन


नगरपालिका परिषद के वार्ड संख्या 17 के सभासद शिवम यादव उर्फ अप्पू बृहस्पतिवार को थाने में बंद अपने किसी परिचित से मिलने गए थे। उनका आरोप है कि उन्होंने पहले ड्यूटी पर तैनात मुंशी नरेश कुंतल एवं संतोष कुमार से एक मामले की तहरीर देखने को मांगी थी। आरोप है कि जिसके एवज में मुंशी नरेश कुंतल ने उनसे 2000 रुपये की मांग की। इसके बाद सभासद ने अपने परिचित को पानी की बोतल दी, तो इसी बात पर मुंशी भड़क गया। उसने सभासद को गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिससे मामला बिगड़ गया। देखते ही देखते अन्य भाजपा सभासद पार्टी के पदाधिकारी थाने आ गए। सभासदों ने मामले की शिकायत करने के लिए इंस्पेक्टर और सीओ को भी फोन लगाया, लेकिन किसी से संपर्क नहीं हो सका। आक्रोशित सभासदों गौरव यादव, गगन कठेरिया, पंचम यादव समेत अन्य ने पुलिस पर मनमानी और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए थाना परिसर में ही धरना देना शुरू कर दिया। सभासदों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामला बिगड़ता देख पुलिस के अन्य दरोगा राज कुमार, रोहित कुमार एवं सिपाही रोहताश भी आ गए। इतनी देर में पालिकाध्यक्षा प्रतिनिधि राजीव गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। मामला बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने किसी तरह पालिकाध्यक्षा प्रतिनिधि एवं आक्रोशित सभासदों को शांत करवाकर अगले दिन मामले में बात किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। मुंशी नरेश कुुंतल ने बताया सभासद को वह नहीं जानता था। सभासद बिना पूछे आरोपी को हवालात में गुटखा दे रहा था। जिस पर विवाद हुआ था। इस संबंध में सीओ अमरीश कुमार ने बताया कि हमारी बात हुई है। हम कल इस मामले में बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed