फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news pakoda gang

Firozabad News: पुलिस ने पकौड़ी गैंग के आठ सदस्यों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

Fri, 09 Feb 2024 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
firozabad news pakoda gang
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना मक्खनपुर पुलिस ने रैकी कर लूट, छिनैती और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पकौड़ी गैंग के आठ सदस्यों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गैंग के सरगना के पैर में गोली लगी है। उसका नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध असलाह और चोरी का माल बरामद किया है। मक्खनपुर पुलिस ने बुधवार को रेकी कर लूट, छिनैती कर पुलिस की नाक में दम करने वाले पकौड़ी गैंग के आठ सदस्यों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गैंग के सरगना के पैर में गोली भी लगी है। सीओ शिकोहाबाद प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि पिछले काफी समय से हाईवे पर ऑटो से रैकी कर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले पकौड़ी गैंग की कमर तोड़ने का काम एसओ शैलेंद्र चौहान ने अपनी टीम के साथ किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान थाना उत्तर के कोटला रोड निवासी अजय उर्फ पकौडी, रामगढ़ के ठारपूठा निवासी पवन, दीपक, रानी नगर निवासी बाैबी, मदीना कॉलोनी निवासी आसिफ, सत्यनगर दीदामई निवासी शिवा उर्फ पंजाबी, रानीनगर निवासी अजयशंकर, जसराना के नगला इमलिया निवासी प्रशान्त को गिरफ्तार किया है। गैंग के सरगना अजय उर्फ पकौड़ी के पैर में गोली भी लगी है। इनके पास से आठ मोबाइल, अवैध असलाह, एक बाइक, एक ऑटो और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन



थाना मक्खनपुर पुलिस ने पकौड़ी गैंग के आठ सदस्यों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट चोरी का माल भी बरामद हुआ है। गैंग के सरगना पर पूर्व से 18 मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन

-कुमार रणविजय सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed