{"_id":"69a9dc91859291554f0b2e14","slug":"firozabad-news-krishna-balram-dola-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-169175-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नगर में निकला कृष्ण बलराम का डोला, हुआ कंस वध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नगर में निकला कृष्ण बलराम का डोला, हुआ कंस वध
विज्ञापन
फोटो नं. 02-कृष्ण बलराम शोभायात्रा में शामिल अफसरों का स्वागत करते मुस्लिम समाज के लोग। स्रोत स
- फोटो : मृतक रोशनलाल।
फिरोजाबाद। होली की पड़वा पर नगर में श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव तदर्थ समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण एवं बल्दाऊ का भव्य डोला निकाला गया। ग्वालवालों के साथ निकले डोले ने वाटरवर्क्स प्रांगण में कंस वध करने के साथ इसी मार्ग से होकर वापस मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ।
नगर में तदर्थ प्रशासनिक श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में बुधवार की शाम को चार बजे मोहल्ला दुली स्थित राधामोहन महाराज मंदिर से श्रीकृष्ण बल्दाऊ का डोला निकाला गया। डोले पर भगवान श्रीकृष्ण एवं बल्दाऊ के स्वरूप विराजमान थे। यह डोला राधामोहन महाराज मंदिर से प्रारंभ होकर मोहल्ला चौबान,पुरानी मंडी से छतरी वाला कुआं, इमामबाड़ा चौराहा होते हुए इमामबाड़ा चौराहे, छोटा चौराहा, घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, सिनेमा चौराहा, गांधी पार्क चौराहा नगर निगम वॉटर वर्क्स प्रांगण में पहुंचा। वाटर वर्क्स कंस का वध करने के साथ इसी मार्ग से वापस मंदिर पहुंचा। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट विनोद पांडेय, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ सिटी प्रवीन तिवारी, प्रबंध समिति के सदस्य श्याम सिंह यादव पूर्व उप सभापति, डॉ. अमित गुप्ता, पंडित मुन्नालाल शास्त्री, पीके पाराशर, डॉ. विजय कुशवाहा, अनूप झा, हरीओम वर्मा, सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, प्रदीप दीक्षित कल्लू, सतीश चंद्र प्रजापति राजा, प्रमोद राजोरिया , हरिशंकर तिवारी, गुड्डू मिश्रा शामिल थे।
राधामोहन मंदिर पर बंटा ठंडाई का प्रसाद
राधामोहन मंदिर पर डोला के शुभारंभ के दौरान शिवभक्त प्रदीप दीक्षित कल्लू के निर्देशन में ठंडाई का भोग लगाने के साथ ही इसको प्रसाद के रूप में वितरण किया गया।
विज्ञापन
मुस्लिमों ने किया कृष्ण बलराम के डोले का स्वागत
फिरोजाबाद। शहर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में छतरी वाला कुआं पर जिला मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन मियां, सूफी गुलाम हसनैन मियां, सूफी वकील मियां, मोहम्मद नाजिम, फैसल अनवर, गुड्डू मियां तथा कांग्रेस नगर अध्यक्ष शफात खान राजू, पूर्व शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, इमामबाड़ा क्षेत्र में शहर काजी सैय्यद शाहनियाज अली के नेतृत्व में डोले पर पुष्पवर्षा करके तथा डोले में शामिल एसपी सिटी, सीओ सिटी के साथ तदर्थ्र समिति के पदाधिकारियों का फूल माला एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इधर गोशाला प्रांगण में गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, द्विजेन्द्र मोहन शर्मा, अनूप चंद के नेतृत्व में भगवान के स्वरूपों की आरती उतारने के साथ स्वागत किया गया। संवाद