फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news jee main

Firozabad News: अदिति ने 99.66 परसेंटाइल हासिल कर मारी बाजी

Wed, 18 Feb 2026 02:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
firozabad news jee main
फोटो 19 कृति यादव, जेईई
फिरोजाबाद। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा आयोजित जेई मेन 2026 का परीक्षा परिणाम सोमवार को देर शाम घोषित किया गया। जिले के होनहार छात्रों ने इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन किया है। परिणाम में कई विद्यार्थियों ने उच्च परसेंटाइल प्राप्त कर अपने और जिले का नाम रोशन किया है। अभिभावकों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

इस बार अदिति गुप्ता ने 99.66 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अदिति ने जेई मेन की तैयारी के साथ ही कक्षा 12वीं की तैयारियों को संतुलित करते हुए यह उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है।
विज्ञापन

इसी तरह कृति यादव ने 97.43 परसेंटाइल, तन्मय अग्रवाल ने 99.07 परसेंटाइल, और अक्षित गर्ग ने 98.88 परसेंटाइल प्राप्त किया है। इनके अलावा उन्नत सनेश्वर गुप्ता ने 96.99 परसेंटाइल, अंजू सिंह ने 95.23 परसेंटाइल, और सूर्यांश गुप्ता ने 94.92 परसेंटाइल के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमन जैन ने 94.50 परसेंटाइल, जबकि आयुष धनगर ने 93.78 परसेंटाइल हासिल किया। जेई मैन्स परीक्षा देशभर के इंजीनियरिंग के इच्छुक छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा मानी जाती है, जिससे वे उच्च तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए क्वालिफाई करते हैं। परिणाम घोषित होने के बाद अभिभावक और शिक्षकों ने सभी छात्रों को बधाई दी है। झा क्लासेस के डा. हरिओम झा ने मेधावियों का मंगलवार को फूल-माला पहनाकर सम्मान किया और उनको भविष्य में इसी प्रकार सफलता के मार्ग पर प्रशस्त रहने की शुमकामनाएं दीं।

फोटो 19 कृति यादव, जेईई

फोटो 19 कृति यादव, जेईई

फोटो 19 कृति यादव, जेईई

फोटो 19 कृति यादव, जेईई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed