फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIROZABAD NEWS jasrana brij bahadur bjp state subchief

पुलिस कस्टडी और कोर्ट परिसर में मरने वाले आम आदमी नहीं थे: प्रदेश उपाध्यक्ष

Sun, 11 Jun 2023 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
FIROZABAD NEWS jasrana brij bahadur bjp state subchief
जसराना। जसराना पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के बारे में भी चर्चा की।भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमलेंद्र लोधी के आवास पर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज ने कहा कार्यकर्ताओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी 2019 से ज्यादा सीटें लोकसभा चुनाव 2024 में जीतेगी। पहलवानों और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष के बीच चल रहे विवाद के बारे में बात करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा गृहमंत्री और खेल मंत्री के साथ पहलवानों की बात हुई है। उन को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। जिसको पहलवानों ने भी माना है। पुलिस कस्टडी और कोर्ट परिसर में हुई हत्याओं के बारे में उन्होंने कहा मरने वाले कोई आम आदमी नहीं थे। या तो वो माफिया थे या फिर उनका संबंध किसी ना किसी माफिया गैंग से था।जिन्हें दूसरे गैंग के लोगों ने मारा है। उन्होंने कहा जो लोग कानून व्यवस्था खत्म होने का आरोप लगा रहे हैं उनकी सरकारों में कानून नाम की कोई चीज नहीं थी। उन्होंने भी माना कि पुलिस कस्टडी और कोर्ट परिसर में हत्या नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

स्वागत करने वालों में ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमलेंद्र लोधी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव गुप्ता, अवनीश गुप्ता, वीरेंद्र सिंह लोधी, अमन गुप्ता, शशि कला यादव, अविनाश सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed