फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news jammu tavi express suspended

Firozabad News: जम्मू व पंजाब में बाढ़ और बारिश, 30 सितंबर तक जम्मूतवी नहीं जाएगी ट्रेनें

Wed, 03 Sep 2025 01:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
firozabad news jammu tavi express suspended
07, टूंडला स्टेशन पर ट्रेन की जानकारी लेते रेलयात्री संवाद
टूंडला। वैष्णोदेवी व कश्मीर जाने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए यह बुरी खबर है। जम्मू, पंजाब में पिछले कुछ दिनों से हो रही भीषण बारिश व भूस्खलन के चलते बिगड़े हालातों को देखते हुए रेल प्रशासन ने जम्मतवी जाने वाली ट्रेनों पर ब्रेक लगा दिए हैं। रेल प्रशासन ने जम्मू जाने वाली ट्रेनों को 30 सितंबर तक अंबाला व अमृतसर तक ही चलाने का निर्णय लिया है। वहीं, मंगलवार को उधमपुर तक जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन को रद्द कर दिया है। इसके चलते हररोज रेलयात्री आरक्षण रद्द करा रहे हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रहे भूस्खलन व पंजाब में बाढ़ के हालातों को देखते हुए रेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। रेल प्रशासन ने जम्मू जाने वाली मूरी एक्सप्रेस को अमृतसर व जम्मू मेल को अंबाला तक चलाया जा रहा है। वहीं रेलयात्री ट्रेनों के जम्मू तक न जाने से अपने आरक्षण को रद्द करा रहे हैं। पिछले दो दिनों में रविवार को 20 रेलयात्रियों ने व सोमवार को 65 रेलयात्रियों ने अपने आरक्षण रद्द कराए। इसके कारण रेल प्रशासन को 31 हजार 660 रुपये की राजस्व हानि हुई।
विज्ञापन

वहीं, रेल प्रशासन ने मंगलवार को सूबेदारगंज से उधमपुर तक जाने वाली उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस साप्तहिक ट्रेन को रद्द कर दिया। इस ट्रेन के रद्द रहने से रेलयात्री परेशान रहे। वहीं, माता-वैष्णोंदेवी मंदिर जाने एवं कश्मीन जाने के लिए जम्मूतवी तक आरक्षण कराने वाले रेलयात्री अपनी यात्रा रद्द कर आरक्षण रद्द करा रहे हैं। आरक्षण रद्द करा रहे रेलयात्री दिनेश कुमार सिंह का कहना था कि दो माह पूर्व माता वैष्णोंदेवी दर्शनों के लला आरक्षण कराया था, किंतु इस जल प्रलय ने नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed