फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news, firozabad hindi news, up news, transformer, Electricity load, high heat, negligence, electricians,

भीषण गर्मी में बढ़ा बिजली का लोड, जनपद में लगातार फुंक रहे ट्रांसफार्मर

Fri, 09 Jul 2021 08:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
firozabad news, firozabad hindi news, up news, transformer,  Electricity load, high heat, negligence, electricians,
फिरोजाबाद। भीषण गर्मी से परेशान लोग दिन-रात एसी, कूलर का उपयोग कर रहे हैं। विद्युत खपत अधिक होने के साथ लोड भी अधिक हो गया है। ऐसे में जनपद में ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। 24 घंटे में औसतन 14 से 15 ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचनाएं आ रही हैं। इससे घंटे बत्ती गुल होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, वैसे-वैसे एसी, कूलर का प्रयोग भी अधिक होने लगा है। इससे ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या उपभोक्ता और विद्युत कर्मियों के सामने आ रही है। अप्रैल माह में गर्मी थी, मगर असर ज्यादा नहीं था। इसलिए जनपद में अप्रैल में 346 ट्रांसफार्मर फुंके थे। मई में भीषण गर्मी पड़ना शुरू हुई तो 382 ट्रांसफार्मर फुंक गए। जून में 436 ट्रांसफार्मर फुंकने की घटना सामने आई है। इन ट्रांसफार्मर को तत्काल रूप से बदलाया गया है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने के यह हैं प्रमुख कारण
वर्कशॉप के जेई रंजीत सिंह ने बताया कि 90 फीसदी ट्रांसफार्मर में न्यूटल व बॉडी अर्थिंग नहीं होती है। ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड बढ़ना फुंकने का प्रमुख कारण है। समय से ट्रांसफार्मर में ऑयल चेक न होना, लोड चेक न होना। तारों को ठीक से टाइट न होना आदि कारणों से ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मर के अधिक फुंकने की जानकारी मिली है। अधीनस्थों को निर्देशित किया है कि समय-समय पर ट्रांसफार्मरों की चेकिंग करें। विद्युत लोड के साथ ऑयल आदि को देखें। ताकि ट्रांसफार्मर कम फुंके। -अजय अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता
इतने ट्रांसफार्मर फुंके
अप्रैल - 346
मई - 382
जून- 436
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed