फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news engineer beaten

Firozabad News: बिजली का खंभा हटाने से इन्कार करने पर जेई पर फावड़े से हमला

Wed, 18 Feb 2026 01:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
firozabad news engineer beaten
टूंडला। थाना क्षेत्र की राधिका विहार कॉलोनी में एक युवक ने बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। जेई ने मकान के सामने से बिजली का खंभा हटाने से इनकार कर दिया था। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र टूंडली पर तैनात जेई गणेश चंद्र ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे वे लाइनमैन उदयवीर सिंह के साथ बाइक से राधिका विहार कॉलोनी जा रहे थे। वे बिजली फाल्ट को ठीक करने के लिए सुरक्षा सामग्री लेने जा रहे थे। तभी रास्ते में पहले से मौजूद पुष्पेंद्र सिंह निवासी राधिका विहार ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने फावड़े से उन पर प्रहार कर दिया।
विज्ञापन

जेई के साथ मौजूद लाइनमैन उदयवीर ने उन्हें बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उनकी गर्दन पकड़ ली और हाथापाई की। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी पुष्पेंद्र जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। इस दौरान राहगीरों द्वारा बनाया गया हमले का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। पीड़ित जेई ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की नीयत से हमला करने की तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया ह और मामले की कानूनी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed