फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news emerjency inpection

Firozabad News: रात 12 बजे निरीक्षण को पहुंचे सीएमएस, स्टाफ नर्स सोते मिली

Fri, 09 Feb 2024 01:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
firozabad news emerjency inpection
फ़िरोज़ाबाद। बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए बुधवार रात सीएमएस खुद ही औचक निरीक्षण पर निकले। उन्होंने सरकारी ट्रामा सेंटर के साथ मेडिकल कॉलेज में जाकर रात्रि में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी। औचक निरीक्षण में सोते मिलने पर स्टाफ नर्स को फटकार भी लगाई। मरीजों के लिए की गई सुविधाओं को मरीजों को मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार रात सरकारी ट्रामा सेंटर ओर मेडिकल कॉलेज में सीएमएस ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भर्ती मरीजों से मिलने वाले उपचार के बारे में जानकारी दी। स्टाफ को भी निर्देश दिए। बुधबार की देर रात 12 बजे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. नवीन जैन निरीक्षण को पहुंचे। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में जाकर व्यवस्थाएं देखी। जिन मरीजों पर कंबल नहीं थे, उन्हें सीएमएस ने सर्दी से बचाने के लिए कंबल दिए। वार्ड नंबर पांच में स्टाफ नर्स सोते मिली। सीएमएस ने स्टाफ नर्स की फटकार लगाई। इमरजेंसी सेवाओं को भी सीएमएस ने निरीक्षण कर परखा। उन्होने सभी को निर्देशित किया कि मरीजों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाएं हर हालत में उन्हे मुहैया कराई जाए। ड्यूटी के समय लापरबाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed