{"_id":"6994d05090df0a3eb901adf8","slug":"firozabad-news-cyber-cell-action-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-167972-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: साइबर सेल ने ठगी के एक लाख रुपये कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: साइबर सेल ने ठगी के एक लाख रुपये कराए
विज्ञापन
फिरोजाबाद। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच फिरोजाबाद की साइबर सेल ने एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय दिया है। सेल की त्वरित कार्रवाई से ठगी का शिकार हुए एक युवक के एक लाख रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए गए हैं। यह घटनाक्रम एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद शुरू हुआ, जिसमें साइबर सेल ने बैंक और संबंधित नोडल एजेंसी के साथ समन्वय स्थापित कर पीड़ित की पूरी धनराशि उसके खाते में वापस पहुंचाने में सफलता प्राप्त की।
साइबर सेल टीम ने एनसीआरपी शिकायत संख्या पर संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। नगला दखल थाना उत्तर निवासी अमित ने भारत सरकार के नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि अज्ञात साइबर ठगों ने एपीके फाइल भेजकर उनके मोबाइल को हैक कर लिया और उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये की धनराशि निकाल ली। इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए साइबर सेल ने तुरंत संबंधित बैंक से संपर्क साधा और तकनीकी प्रक्रिया के तहत धनराशि को होल्ड कराते हुए उसे पीड़ित के खाते में वापस कराया। साइबर ठगी से बचाव के उपाय साइबर सेल टीम ने इस घटना के मद्देनजर आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक, कॉल या एपीके फाइल पर क्लिक करने से बचें। अपनी ओटीपी या बैंक संबंधी किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
तत्काल सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर साइबर अपराध की किसी भी घटना की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। समय पर की गई शिकायत से आपकी धनराशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
एएचटी टीम ने मुक्त कराया मासूम, सीडब्ल्यूसी को सौंपा
फिरोजाबाद। जिले में बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) पुलिस टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बच्चे को भीख मंगवाने से मुक्त कराया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे बाल संप्रेषण गृह में सुरक्षित संवासित कराया है। एएचटी टीम ने मंगलवार को अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार बाल भिक्षावृत्ति में शामिल बच्चों के साथ अप्रिय घटनाओं की आशंका को देखते हुए शहर में विशेष चेकिंग और सुरागरसी की जा रही थी। इसी क्रम में थाना रसूलपुर क्षेत्र से एक बच्चे को रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विपिन कुमार, उपनिरीक्षक सोबरन सिंह, उपनिरीक्षक गोवर्धनराम, महिला मुख्य आरक्षी राजकुमारी एवं महिला आरक्षी सुप्रिया सिंह शामिल रहीं। संवाद

कुरुक्षेत्र। शव को दीवार पर चढ़कर बाहर निकालने का प्रयास करते आस-पास के लोग। संवाद