{"_id":"60e5ed4e8ebc3e5498080731","slug":"firozabad-news-bangles-city-bangels-industries-firozabad-hadtaal-bangels-lobour-firozabad-news-agr498843992","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में कांच चूड़ी जुड़ाई उद्योग को छह करोड़ रुपये से अधिक का घाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में कांच चूड़ी जुड़ाई उद्योग को छह करोड़ रुपये से अधिक का घाटा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। चार दिन पुरानी जुड़ाई श्रमिकों की हड़ताल के कारण कांच चूड़ी उद्योग को करीब छह करोड़ से ज्यादा की चपत लग गई। जुड़ाई श्रमिकों की हड़ताल के कारण बुधवार को अधिकांश कारखानों में उत्पादन का पहिया थम गया। बुधवार को कारखानों में बंदी के कारण फिरोजाबाद के चूड़ी उद्योग जगत अनिश्चितता का माहौल उत्पन्न होते दिख रहा है।
छह मई को जारी शासनादेेेश के अनुसार चूड़ी जुड़ाई की दरें निर्धारण को लेकर चल रही श्रमिक पक्ष व सेवायोजकों के बीच की लड़ाई बुुुधवार को कामबंदी तक पहुंच गई। शहर के 80 फीसदी से अधिक चूड़ी कारखाने बंद रहे। कारखानों में महज चंद लोग ही पहुंचे। वहीं चार दिन से जुड़ाई का उठान नहीं होने के कारण कारखानों में सादा चूड़ी का बंपर स्टॉक लगा दिखा। सादा चूड़ी के स्टॉक में बढ़ोत्तरी होने के कारण शहर आंतरिक इलाकों व इंडस्ट्रियल एरिया में अधिकांश चूड़ी कारखाने बंद रहे।
एक आंकलन के अनुसार जुड़ाई श्रमिकों की हड़ताल के कारण कांच चूड़ी उद्योग जगत को अब तक करीब छह करोड़ रुपये से अधिक की चपत लग चुकी है। वहीं कारखानों में बंदी के कारण जुडाई, झलाई, सदाई श्रमिकों के अलावा चूड़ी उद्योग से अप्रत्यक्ष रूप से जुडे़ हजारों कामगारों के बीच अनिश्चितता के हालत उत्पन्न होते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
कांच चूड़ी उद्योग एक नजर में-
- चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों को प्रतिदिन होने वाला भुगतान - 1.25 करोड़
-फिरोजाबाद में कुल चूड़ी उत्पादक इकाईयों की संख्या--120
-सीधे व परोक्ष रूप से करीब 2.5 लाख लोगों की जीविका का मुख्य साधन
- प्रतिदिन करीब दस करोड़ रुपये से ज्यादा का है सुहागनगरी चूड़ी कारोबार
हालत बिगड़ते देख सक्रिय हुआ श्रम विभाग
फिरोजाबाद। चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों की हड़ताल के कारण लगातार बढ़ रहीं अशांति के मद्देनजर श्रम विभाग सक्रिय हो गया है। एएलसी एके सिंह ने बुधवार को ही अपने कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता बुलाई।
वार्ता में नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार भी मौजूद रहे। बैठक सेवायोजकों हनुमान प्रसाद गर्ग, ललितेश जैन व राकेश कुमार ने छह मई को जारी शासनादेश के अनुसार प्रति सैकड़ा तोड़ा पर तीन हजार रुपये जुड़ाई का भुगतान करने का आश्वासन एवं इसकी सूचना कारखानों में चस्पा कराने का आश्वासन दिया है। एएलसी की माने तो वार्ता में मौजूद श्रमिक पक्ष के राधा सिंह, सोमेश गोस्वामी ने बृहस्पतिवार को चूड़ी जुड़ाई का उठान करने का आश्वासन दिया गया है। वार्ता के उपरांत एएलसी ने बृहस्पतिवार को चूड़ी उद्योग जगत का माहौल सामान्य होने की बात कही है।
चूड़ी जुड़ाई श्रमिक की पिटाई, के साथ मारपीट, सड़क पर फेंके चूड़ी के तोड़े
सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में देर शाम हुई वार्ता के बावजूद चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों का अंसतोष अभी थमा नहीं है। वार्ता के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे जुड़ाई के लिए चूड़ी ले जा रहे एक ठेल चालक को कुछ लोगों ने पीट दिया। कोटला चुंगी के समीप हुए घटनाक्रम के दौरान अराजकतत्वों ने चूड़ी के तोड़ों को भी सड़क पर फेंक दिया।