{"_id":"60e73cbf8ebc3ee5984d498e","slug":"firozabad-jain-acharya-asfabad-virag-sagar-jain-temple-firozabad-news-agr4990570167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन मुनि विराग सागर महाराज ससंघ का सुहागनगरी में मंगल प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन मुनि विराग सागर महाराज ससंघ का सुहागनगरी में मंगल प्रवेश
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी की राहें बृहस्पतिवार को धर्ममयी नजर आई। श्रमणाचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज ने 42 पिच्छिकाओं के साथ नगर में गाजेबाजे के साथ मंगल प्रवेश किया। सैकड़ों की संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने श्रमणाचार्य का ससंघ आसफाबाद पर स्वागत किया। इस दौरान जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा।
श्रमणाचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज का बृहस्पतिवार को ससंघ शिकोहाबाद से नगर में मंगल प्रवेश होना था। तकरीबन छह बजे आचार्यश्री संघ के साथ सुबह छह बजे आसफाबाद चौराहे पर पहुंच गए। यहां श्रावकों ने स्वागत करते हुए आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन किया और आरती उतारी। इसके बाद आाचार्यश्री ससंघ के साथ शिकोहाबाद से विहार करते हुए आसफाबाद, नगला बरी, कोटला चुंगी होते हुए नसियाजी मंदिर पर पहुंचे। मंदिर में आचार्यश्री ने प्रवचन दिए।
दोपहर में आचार्यश्री की आहारचर्या हुई। अनुज जैन ने बताया कि नसियाजी मंदिर में 22 जैन मुनि और 20 माताजी का मंगल प्रवेश हुआ है। विनोद जैन, ललितेश जैन, अरुण जैन, प्रवीन जैन, राहुल जैन, अशोक जैन, मुकेश जैन, श्याम जैन, चक्रेश जैन, साहस जैन, मयंक जैन, अजय बजाज आदि उपस्थित रहे।