फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad: DM took action

फिरोजाबाद: डीएम ने की कार्रवाई

Wed, 06 Oct 2021 08:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Firozabad: DM took action
फिरोजाबाद। जिला मजिस्ट्रेट चंद्र विजय सिंह ने जिले में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त जिले के 37 लोगों को छह माह के लिए जिलाबदर घोषित किया है।
विज्ञापन

जिलाबदर किए गए अपराधियों में थाना दक्षिण के कुरैशियान निवासी जाकिर, तनवीर, छोटी छपैटी निवासी दिलीप यादव उर्फ बबलू कंजा, नगला पचिया निवासी अरुण कुमार, पेमेश्वर गेट निवासी रामकिशोर उर्फ रामू बहेलिया हैं। थाना उत्तर के टापाकलां के कमलकांत, शिकोहाबाद क्षेत्र के राहुल गुप्ता उर्फ मुन्ना,मोहल्ला खेड़ा निवासी रामगोपाल, सिरसागंज थाना क्षेत्र के बंटू उर्फ अशरफ भी जिलाबदर घोषित किए गए हैं।
उजरई खेड़ा के अजीत, थाना मटसेना के रसीदपुर कनेंटा निवासी सुमित कुमार, आकलपुर दामोदरपुर के निवासी लखन सिंह, फरिहा थाना के रामू उर्फ आशीष, पचोखरा थाना क्षेत्र के भोला, पखरपुरा निवासी मयंक शर्मा, थाना लाइनपार के ढोलपुरा के अभय भी जिलाबदर घोषित किए हैं। विनय व अनिकेत उर्फ भोला, नसीरपुर के अनोद, टूंडला के अल्ताफ, नगला खंगर के नगला गुलाल के डंबर सिंह, नगला तुला के दिनेश, थाना एका के सुखवीर सिंह, जसराना के निजामपुर के विद्याराम, नरेश कुमार, खेरिया अहमद के लक्ष्मण सिंह, सौरभ यादव, छोटू उर्फ विनोद, मक्खनपुर के विमल कुमार, सुखदेव जिलाबदर घोषित किए हैं। नारखी थाना के शेर सिंह उर्फ चीकू, बबलू, दीपक, राघवेंद्र सिंह, खैरगढ के ईश्वर दयाल, प्रवीन उर्फ इल्ली भी जिलाबदर घोषित किए हैं।
विज्ञापन

ग्यारह शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए
डीएम चंद्रविजय सिंह ने दस लोगों के ग्यारह शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के आदेश दिए हैं।
थाना शिकोहाबाद निवासी संजीव की पिस्टल, नगला दुली नगला खंगर के राम बिहारी उर्फ रिकू की बंदूक, थाना कुर्रा मैनपुरी के द्वारिकापुर हवेली निवासी राजीव कुमार की बंदूक, थाना खैरगढ़ के नगला रघोल के सुभाषचंद्र उर्फ करू की डबल बैरल एवं सौराज सिंह की रायफल,थाना दक्षिण के भीमनगर निवासी राजकुमार की रायफल व रिवाल्वर, थाना सिरसागंज के पैगू निवासी अनिल कुमार की रायफल, अरुणा यादव उर्फ अरुण निवासी मुस्तफाबाद रोड शिकोहाबाद की रिवाल्वर,थाना सिरसागंज के इटावा रोड नीलम कोल्डस्टोरेज के सामने निवासी बालकिशन गुप्ता की रायफल एवं नसीरपुर के बलारपुर निवासी सुरेंद्र सिंह की बंदूक के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed