{"_id":"613b4cef8ebc3eb750293206","slug":"firozabad-district-is-second-in-the-state-in-the-creation-of-man-days-in-the-month-of-september-under-mnrega-scheme-firozabad-news-agr5070184141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा योजना में सितंबर माह में मानव दिवस सृजन में फिरोजाबाद जिला प्रदेश में दूसरे नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा योजना में सितंबर माह में मानव दिवस सृजन में फिरोजाबाद जिला प्रदेश में दूसरे नंबर पर
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शासन के अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। मानव दिवस सृजन में फिरोजाबाद जिले ने प्रदेश में दूसरा और मिशन-20 के अंतर्गत सौ दिन का रोजगार देने के निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रगति में पांचवां स्थान प्राप्त किया।
मनरेगा के तहत सितंबर में मानव दिवस सृजन में लक्ष्य के अनुसार 140 प्रतिशत प्रगति होने पर जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला। मिशन शक्ति के तहत महिला मेटों का चयन करने और उनको कार्य में लगाने में भी जिले ने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया। मनरेगा श्रमिकों को निर्धारित 15 दिवस में भुगतान किया जाता है। यदि भुगतान निर्धारित समय से नहीं किया जाता है तो विलंबित भुगतान पर प्रतिकर वसूला जाता है। जिले में मात्र 0.12 प्रतिशत श्रमिकों को विलंब से भुगतान किया है।
इसमें जिला छठवें स्थान पर रहा। सीडीओ चर्चित गौड़ ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण युवाओं को खेल का मैदान मुहैया कराने के लिए जिले के प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक खेल का मैदान बनाने के साथ ही ग्रामीण बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए पार्क का निर्माण गांव में कराया जा रहा है। ग्रामीण अंचल में उनकी खुद की हाट बनाने की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।