{"_id":"637e5b8279e047208d6c1f5b","slug":"firozabad-cattle-trader-father-and-son-were-robbed-by-poisoners-firozabad-news-agr5544372184","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद : पशु व्यापारी पिता-पुत्र को जहर खुरानों ने लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद : पशु व्यापारी पिता-पुत्र को जहर खुरानों ने लूटा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में मैनपुरी की तहसील भोगांव में रूई की मंडी में लगने वाली पशु पैंठ से भैंस खरीदने गए पिता-पुत्र को लोडर वाहन चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर जहरखुरानी कर लूट लिया। लोडर वाहन बदमाशों ने दोनों की जेब में रखे 60 हजार रुपये और 1.40 लाख की दो भैंस लूट कर फरार हो गए। बदमाश वृद्ध पिता को जसराना क्षेत्र में सड़क किनारे और बेटे को हाथरस के टोली गांव के पास फेंक कर चले गए। यह जानकारी बेटे के होश में आने पर हुई।
नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला लोकमन निवासी श्रीकृष्ण (62) अपने पुत्र इंदल (35) के साथ पशुओं का व्यापार करते हैं। पैंठ से पशु खरीद कर लाते हैं और गांव में उन्हें मुनाफा से बेच देते हैं। इसी से दोनों परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। मंगलवार सुबह भोगांव की रूई मंडी में भैंस खरीदने गए थे। दोपहर 12 बजे भैंस खरीद कर एक लोडर वाहन से लेकर आ रहे थे। रास्ते में भारौल के समीप उन्होंने गाड़ी को रोका और एक व्यक्ति फ्रूटी खरीद कर लाया।
सभी ने फ्रूटी पी। फ्रूटी पीने के बाद वह बेहोश हो गए। शाम तक व्यापारी घर नहीं पहुंचे तो परिजन ने उनकी तलाश की। तलाशी के दौरान परिजन को वृद्ध मंगलवार की रात 12 बजे के करीब जसराना क्षेत्र अंतर्गत सड़क किनारे पड़े मिले। जबकि इंदल हाथरस क्षेत्र में टोली गांव के पास मिला। परिजन दोनों को लेकर अस्पताल आए। इमरजेंसी में दोनों का उपचार चल रहा है।