{"_id":"637e5ae8dd98fa43d6442139","slug":"firozabad-bsc-student-dies-due-to-poisonous-insect-bite-firozabad-news-agr5544402145","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद : जहरीले कीड़े के काटने से बीएससी के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद : जहरीले कीड़े के काटने से बीएससी के छात्र की मौत
विज्ञापन
जसराना। खेतों से पशुओं का चारा लाते समय जहरीले कीड़े के काटने से बेहोश युवक को परिजन उपचार के लिए ले गए। उपचार के दौरान हुई युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। युवक बीएससी का छात्र था।
थाना जसराना के बड़ा गांव निवासी वीरभान सिंह का पुत्र नीरज (21) मंगलवार की शाम अपने पिता के साथ खेतों में रखी बाजरा का करब को उठाने गया था। वीरभान सिंह तो घर पर आ गए लेकिन काफी देर तक नीरज घर वापस नहीं लौटा। परिजन ने तलाशा तो नीरज बेहोशी की हालत में खेत में पड़ा मिला।
परिजन उपचार के लिए फिरोजाबाद के ट्रामा सेंटर लेकर गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जीवित होने की आस में परिजन इटावा लेकर आए वहां भी उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया युवक बीएससी कर रहा था।