{"_id":"637e5c3ebca1f825e754a868","slug":"firozabad-block-level-sports-competition-organized-at-brc-firozabad-news-agr55444823","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद : बीआरसी पर आयोजित की गई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद : बीआरसी पर आयोजित की गई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन
जसराना- विजयी प्रतिभागियों के साथ एबीएसए एवं अध्यापक।
- फोटो : FIROZABAD
जसराना। ब्लॉक संसाधन केंद्र जसराना पर बालक एवं बालिकाओं की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।
बीआरसी प्रांगण में हुई 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय खुदादादपुर के विशाल एवं 100 मीटर में ध्रुव ने बाजी मारी। कबड्डी प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय खुदादादपुर की टीम विजयी रही। 100 मीटर जूनियर वर्ग बालक में अभिषेक एवं बालिका में उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला पदम की लक्ष्मी विजयी घोषित हुईं।
प्रतियोगिता के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने बताया न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है। वही ब्लॉक स्तर पर हुई प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी जिला स्तर पर खेले जाने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर खेरिया की टीम के अनुशासन की सभी ने प्रशंसा। प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर ब्लॉक प्रमुख संध्या लोधी ने किया। कार्यक्रम का संचालन यूटा के जिला महामंत्री मुकेश राजपूत ने किया। खेलकूद प्रतियोगिता में सुमन राजपूत, कौशलेंद्र सिंह, आराम सिंह, ओमेंद्र सिंह, राहुल कुमार, विनीत कुमार, रुक्मणी वर्मा, अनिल कुमार का विशेष सहयोग रहा।