{"_id":"6186d0483312f60cd1486405","slug":"firozabad-backward-in-inspire-award-scheme-firozabad-news-agr513861636","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पायर अवार्ड योजना में फिरोजाबाद पिछड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पायर अवार्ड योजना में फिरोजाबाद पिछड़ा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने के लिए शासन द्वारा इंस्पायर आवर्ड योजना संचालित की जाती है। हालांकि जिले में संचालित शासकीय व अर्ध शासकीय विद्यालयों के शिक्षक बाल वैज्ञानिकों को तैयार करने में कोताही बरत रहे हैं। हैं। ताजा स्थिति के अनुसार इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत इस वर्ष 500 माध्यमिक विद्यालयों के सापेक्ष महज 230 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने ही आवेदन किया है।
प्रत्येक वर्ष कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थी मॉडल बनाकर इंस्पायर अवार्ड योजना की वेबसाइट पर नामांकन कराते हैं। इसमें बेसिक व माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के छात्र आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर किए गए आवेदनों में मॉडलों के चयन के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराई जाती है। इसमें उत्कृष्ट मॉडलों को राज्य और केंद्रीय स्तर पर पुरस्कार के लिए चयनित किया जाता है। हालांकि जिला स्तर पर यह योजना फिसड्डी साबित हो रही है। आलम यह है कि जिले में संचालित करीब 500 शासकीय और अर्ध शासकीय विद्यालयों में से कुल 230 विद्यार्थियों का ही आवेदन हो सका है।
----
इंस्पायर अवार्ड योजना में वर्ष 2021-22 के लिए जिले में करीब 230 आवेदन हुए हैं। 2021 में करीब 20 विद्यार्थियों के मॉडल चयनित हुए और उनके खातों में 10 हजार रुपये धनराशि भी भेजी गई थी।
विज्ञापन
बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस