{"_id":"637e5cfbd75efe0b3c3d1283","slug":"firozabad-an-old-woman-who-fell-into-a-waterlogged-shivsinghpur-died-during-treatment-firozabad-news-agr5544564167","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद : शिवसिंहपुर में जलभराव में गिरी वृद्धा की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद : शिवसिंहपुर में जलभराव में गिरी वृद्धा की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
टूंडला। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव शिवसिंहपुर में कुछ लोगों ने घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई नाली को रोक दिया है। इससे गांव के मार्ग पर गंदा पानी भर गया है। लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को एक वृद्धा पानी में गिरकर घायल हो गई थी। उपचार के दौरान बुधवार को वृद्धा की मौत हो गई। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
ग्राम पंचायत गांव शिवसिंहपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जलभराव की समस्या पांच साल से है। गांव का तालाब ओवरफ्लो होने से गांव में जलभराव रहता है। समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो सका है। एक माह पहले डीपीआरओ, बीडीओ ने गांव पहुंचकर समस्या के समाधान को गूल बनाकर सराय नूरमहल के नाले में पहुंचाने की योजना बनाई थी। लेकिन गांव के कुछ लोगों के बीच में खेत आ जाने से कार्य वहीं ठप हो गया।
ग्राम प्रधान स्वतंत्र यादव ने बताया कि इसके समाधान के लिए 15 नवंबर को एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह ने लेखपालों की एक टीम बनाई थी। टीम अभी तक गांव में नहीं पहुंची है। समस्या के चलते सोमवार को गांव की वृद्धा भूदेवी (75) जलभराव के बीच से निकलने के दौरान गिरकर घायल हो गई। उपचार के दौरान बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वृद्धा की मौत से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने समस्या के निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में संजू यादव, कालीचरन, बाल किशन, संदीप कुमार, पवन सिंह, मलखान सिंह, रामविलास, देवेंद्र यादव, दरब सिंह शामिल हैं।