फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firouzabad Diktuli spread the Fever, Two died, five hundred sick

फीरोजाबाद के दिखतौली में फैला बुखार, दो की मौत, पांच सौ बीमार

Mon, 07 Sep 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 07 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Firouzabad Diktuli spread the Fever, Two died, five hundred sick
 गांव दिखतौली में फैले बुखार से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 500 से अधिक चपेट में हैं। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ मरीजों में प्रथमदृष्टया डेंगू के लक्षण नजर आ रहे हैं, लेकिन पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी। उधर, इलाज की व्यवस्था नहीं होने पर ग्रामीणों ने प्रतापपुर रोड पर जाम लगाकर वाहनों पर पथराव कर दिया। सूचना पाकर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग टीम गांव पहुंची और लगभग 50 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य का स्थानीय स्तर पर उपचार शुरू कराया गया। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

दिखतौली में बुखार से श्रीदयाल बघेल (40) पुत्र जिलेदार सिंह की इसी सप्ताह मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया, लेकिन टीम गांव नहीं पहुंची। रविवार रात जमील खां (15) पुत्र स्व. जान मोहम्मद की हालत बिगड़ी तो परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे आगरा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिवारीजन शव लेकर गांव पहुंचे तो ग्रामीण भड़क उठे। सोमवार को ग्रामीणों ने प्रतापपुर रोड पर जाम लगा दिया। तहसीलदार वहां पहुंचे तो उनका भी घेराव किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सीएमओ डा. विनय माथुर टीम के साथ गांव पहुंचे और लोगों का उपचार शुरू कराया। लगभग 50 ग्रामीणों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिकोहाबाद और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन



गांव दिखतौली से आए मरीजों में प्रथमदृष्टया डेंगू के लक्षण नजर आ रहे हैं। कुछ लोग वायरल से ग्रसित हैं। स्लाइड बनाकर जांच के लिए आगरा भेजी गई है। डेंगू की पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय अग्रवाल, चिकित्सक जिला अस्पताल, फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed