फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firing,sp worker

तलाशे जा रहे फोर्स पर पथराव-फायरिंग करने वाले सपाई

Wed, 16 Mar 2022 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
firing,sp worker
तलाशे जा रहे फोर्स पर पथराव-फायरिंग करने वाले सपाई
विज्ञापन

मतगणना के दिन का है मामला, पुलिस ले रही वीडियो फुटेज और सीसीटीवी कैमरों की मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। मतगणना के दिन सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस और सीआरपीएफ पर पथराव और फायरिंग की गई थी। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो फुटेज और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पथराव और फायरिंग करने वाले लोगों की पहचान कर रही है। इसके लिए तीन उपनिरीक्षकों को लगाया गया है।

मतगणना के दिन 10 मार्च को देर रात आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस और सीआरपीएफ पर किए गए पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने अलग-अलग पांच एफआईआर दर्ज की है। इसमें 70 लोगों को नामजद करते हुए 800 लोगों को अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों के घर दबिश दे रही है। इसमें से ज्यादातर लोग घरों से फरार चल रहे हैं। इन लोगों का होली का त्योहार भी घर पर नहीं मन रहा है। उधर जनप्रतिनिधियों ने एक साथ सोमवार को एसएसपी से मुलाकात कर कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न की शिकायत की है। इस संबंध में सीओ अनिवेश कुमार ने बताया कि पुलिस और फोर्स पर पथराव-फायरिंग, अधिकारियों की गाड़ियां चेक करने, सरकारी वाहनों पर पथराव कर उन्हें क्षतिग्रस्त करने वाले और अनावश्यक रूप से जाम लगा कर जनता को परेशान करने, बैरिकेडिंग तोड़ने के आरोपियों का चिह्नित किया जा रहा है। दबिशें भी जारी हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed