{"_id":"e738c79f1ae5f0c8c0b7bbcd71295882","slug":"firing-on-jalesar-road-panic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलेसर रोड पर दिनदहाड़े फायरिंग, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलेसर रोड पर दिनदहाड़े फायरिंग, दहशत
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार युवकों ने दिनदहाड़े जलेसर रोड पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों धर्मेंद्र और प्रशांत को दबोच लिया। हालांकि एक आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। पकड़े युवक के पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है।
उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्य नगर निवासी आदर्श शर्मा पुत्र संजीव शर्मा की जलेसर रोड चौराहा के समीप गंगा ट्रांसपोर्ट के नाम दुकान है। शाम करीब चार बजे वह बाइक से ट्रांसपोर्ट पहुंचे। तभी सामने से एक बाइक पर आ रहे तीन युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मौके पर मौजूद लोगाें ने मामले को शांत करा दिया। इसके बाद बाइक सवार तीनों युवक धमकी देकर मौके से चले गए। कुछ देर बाद तीनों युवक बाइक से ट्रांसपोर्ट के समीप जलेसर रोड चौराहा पहुंचे और आदर्श शर्मा पर फायरिंग कर दी। हालांकि वह फायरिंग में बच गए। फायरिंग होते ही चौराहा पर अफरा तफरी मच गई। उधर, गोली चलने की जानकारी मिलते ही विभव नगर चौकी पर तैनात सिपाही वीरेंद्र अपने साथी के साथ मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने भाग रहे आरोपियों का बाइक से पीछा कर धर्मेंद्र निवासी इंद्रानगर टापाकलां और प्रशांत निवासी जलेसर रोड को दबोच लिया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। कोतवाल उत्तर का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।