{"_id":"5ee4fe7e8ebc3e4312049da7","slug":"firing-firozabad-news-agr445921331","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला मिर्जा में युवक को गोली मारी,घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला मिर्जा में युवक को गोली मारी,घायल
विज्ञापन
छोटा नगला मिर्जा में गोलीकांड की घटना में घायल हुए युवक का सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराते परि
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के छोटा मिर्जा का नगला में ताऊ को घर छोड़कर लौट रहे युवक को मोहल्ले के ही तीन युवकों ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एसपी सिटी एवं सीओ सिटी सहित काफी लोग पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल से पूछताछ की। मामले में पुलिस ने तीन नामजद सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताते हैं कि दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका है।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के दुर्गानगर गली नं. आठ निवासी मुकुल शर्मा उर्फ छोटू (22) पुत्र वीरेंद्र कुमार शर्मा शुक्रवार देरशाम अपने ताऊ को नगला मिर्जा छोटा स्थित आवास पर छोड़कर घर लौट रहा था। तभी मोहल्ले के ही तीन सगे भाई भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, उसके भाई कमल, शिवम पुत्रगण उमेश चंद्र शर्मा निवासी दुर्गानगर गली नं. आठ एवं तीन अज्ञात ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग कर दी और मुकुल शर्मा उर्फ छोटू के हाथ में गोली लग गई।
वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज को सुनते ही आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। जानकारी पर पहुंचे परिजन युवक को लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे। इधर, घटना की जानकारी होते ही एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह एवं सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह, एसएचओ रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया, एसओ उत्तर नीरज मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने घटनास्थल पर जांच के बाद घायल से पूछताछ की। घायल के ताऊ के बेटे ने बताया कि उसका चार दिन पूर्व भी विवाद हुआ था। इस घटना के संबंध में थाना रसूलपुर में तहरीर दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में मुकुल के पिता वीरेंद्र ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष उत्तर नीरज मिश्रा ने कहा कि भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, उसके भाई कमल, शिवम पुत्रगण उमेश चंद्र शर्मा निवासी दुर्गानगर गली नं. आठ एवं तीन अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया है।