फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firing Erupts After Dispute Between Two group and Three Injured in firozabad

Firozabad: उपलों का बिटोरा गिरने पर खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो महिलाएं और मासूम को लगी गोली; गांव में दहशत

Fri, 20 Mar 2026 11:03 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Fri, 20 Mar 2026 11:03 PM IST
सार

फायरिंग के दौरान गोली लगने से धर्मवीर के परिवार के तीन लोग लहूलुहान हो गए। इनमें रेखा देवी और उसकी देवरानी नीलम देवी व नीरज का 8 साल का बेटा मोहित शामिल है। 

विज्ञापन
Firing Erupts After Dispute Between Two group and Three Injured in firozabad
हमले में घायल महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर में शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से उपलों का बिटोरा गिरने के विवाद में दो महिलाएं और एक 8 वर्षीय बच्चा गोली लगने से घायल हो गए। घटना से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


ओमप्रकाश जाटव ट्रैक्टर-ट्रॉली से आलू लेकर कोल्ड स्टोरेज जा रहा था। रास्ते में सड़क किनारे धर्मवीर जाटव के उपलों का बिटोरा रखा था, इससे ट्रैक्टर टकरा गया और बिटोरा गिर गया। जब धर्मवीर की पत्नी नीरज ने इसका विरोध किया, तो ट्रैक्टर चालक गाली-गलौज करता हुआ वहां से निकल गया। 
विज्ञापन


शाम को जब नीरज ने परिजन को आपबीती सुनाई, तो परिवार के लोग शिकायत लेकर ओमप्रकाश के घर पहुंचे। आरोप है कि ओमप्रकाश के पक्ष ने बात सुनने के बजाय गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से धर्मवीर के परिवार के तीन लोग लहूलुहान हो गए। इनमें रेखा देवी और उसकी देवरानी नीलम देवी व नीरज का 8 साल का बेटा मोहित शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के हाथों व मोहित की जांघ में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।


उपले टूटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। फायरिंग में दो महिलाएं और एक बच्चा मामूली रूप से घायल हुए हैं। फिलहाल तहरीर का इंतजार है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। - रविशंकर प्रसाद, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed