{"_id":"5ded3c648ebc3e1c000d3d96","slug":"fire-firozabad-news-agr419128678","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात चढ़ाने के दौरान दो बालकों के चेहरे झुलसे, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात चढ़ाने के दौरान दो बालकों के चेहरे झुलसे, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नगला बलुआ में बरात चढ़ाने के दौरान आतिशबाजी के दौरान दो बालक बुरी तरह झुलस गए। हादसे की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर हालत में दोनों बालकों को लेकर सीओ अस्पताल आए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बालकों को फिरोजाबाद सरकारी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
नगला बलुआ निवासी दशरथ की बेटी की शादी थी। रविवार रात नौ बजे के करीब गांव में बरात चढ़ रही थी। बरात चढ़ाने के दौरान युवा आतिशबाजी के साथ फायरिंग भी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दो बालकों की चीख सुनाई दी। बालकों के चेहरे बुरी तरह झुलस गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की जानकारी होते ही बरात में बज रहे बैंडबाजे और आतिशबाजी के शोर के साथ फायरिंग भी थम गई।
शादी समारोह में भी भगदड़ मच गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की। घायल बालकों को लेकर सीओ अजय कुमार सिंह अस्पताल आए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बालकों को सरकारी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। शादी में हर्ष फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर फायरिंग नहीं मिली।
विज्ञापन
परिजनों ने घायल बालकों के नाम राहुल (10) पुत्र हैमराज सिंह और आदित्य (12) पुत्र विनोद कुमार निवासी नगला बलुआ बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में सीओ अजय सिंह चौहान ने बताया कि सैट पर सूचना मिली थी कि नगला बलुआ में बरात के दौरान फायरिंग हो रही है। दो बच्चे घायल हो गए हैं। गांव पहुंच कर देखा तो आतिशबाजी हो रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि पटाखा फटने से दो बच्चों के चेहरे झुलस गए हैं।