{"_id":"5ddebb178ebc3e549857908c","slug":"fire-by-bullet-on-man-firozabad-news-agr417353381","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में युवक को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में युवक को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के नगला पानसहाय नई आबादी निवासी युवक संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे पैर एवं हाथ में छर्रे लगे हैं। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ ही तहरीर दी है।
नगला पानसहाय नई आबादी निवासी संजय यादव (28) पुत्र बनारसीलाल यादव का कहना है कि मंगलवार को रात करीब 12 बजे उसकी पत्नी लघुशंका के लिए घर से बाहर गई थी। कोई व्यक्ति दिखाई देने पर अचानक चीखती हुई अंदर की ओर दौड़ी। वह बाहर गया तो किसी ने फायर झोंक दिया। गोली उसके हाथ एवं पैर में लग गई। वह लहूलुहान होकर गिर गया।
घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोग एकत्रित हुए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएचओ उत्तर केशव दत्त शर्मा ने कहा कि मामला संदिग्ध है। जांच पड़ताल की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है।