{"_id":"64de5479cc50f627860aa2f6","slug":"fir-on-three-people-in-the-case-of-raping-a-woman-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-2902-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: महिला से दुष्कर्म के मामले में तीन लोगों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: महिला से दुष्कर्म के मामले में तीन लोगों पर एफआईआर
Thu, 17 Aug 2023 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मामला थाना फरिहा के एक गांव का है। आठ अगस्त को पीड़िता रात करीब नौ बजे अपने घर स्थित आंगन में सो रही थी। इसी बीच गांव के ही तीन लोग घर के अंदर घुस आए। पीड़िता के अनुसार तीनों ने उसका का मुंह दबा लिया और उठा कर ले गए। बाद में तीनों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग दौड़े तो आरोपी तमंचा लहराते कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर थाना फरिहा पुलिस ने पुष्पेद्र, गोविंद और रूपराम के विरुद्ध दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन