फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIR lodged against eight people for assault and firing after entering the house

Firozabad News: घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग, आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 20 Feb 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 20 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against eight people for assault and firing after entering the house
सांकेतिक 
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव नगला शेख में जमीन के विवाद में घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित सुरेशचंद्र का आरोप है कि गांव के ही नीरज के साथ उनका जमीन का विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में आरोपियों ने मकान निर्माण रुकवाने के लिए दो लाख रुपये की मांग की और इनकार करने पर 27 सितंबर 2025 को हमला कर दिया। हमले के दौरान नीरज, बलवीर, ओमप्रकाश, रमेश चन्द्र, राजवीर, दिनेश, जगदीश व नत्थीलाल लाठी-डंडे, सरिया और तमंचे लेकर पीड़ित के घर में घुस गए। आरोप है कि नीरज द्वारा की गई फायरिंग में पीड़ित की धेवती सोनी घायल हो गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर थाना बसई मोहम्मदपुर में सभी आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed