फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIR filed against college principal and his son in nursing student death case in Firozabad

नर्सिंग छात्रा माैत केस: प्राचार्य और बेटे पर दुष्कर्म के प्रयास व हत्या की एफआईआर, इस हाल में मिली थी लाश

Thu, 29 Oct 2026 09:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Thu, 29 Oct 2026 09:08 PM IST
सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में नर्सिंग छात्रा की माैत के मामले में काॅलेज प्राचार्य और बेटे पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। छात्रा हाॅस्टल में रहती थी। उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
FIR filed against college principal and his son in nursing student death case in Firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना मटसैना क्षेत्र के मोढ़ा कनैटा में रेलवे ट्रैक पर बुधवार को मिले नर्सिंग छात्रा के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। फिरोजाबाद कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य और उनके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, हत्या और एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन


मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र निवासी मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि कॉलेज के प्राचार्य सुरेंद्र दक्ष का बेटा यश दक्ष उसकी बहन पर लगातार गलत संबंध बनाने का दबाव बना रहा था और धमकी देता था। परिजनों ने पूर्व में कॉलेज आकर शिकायत की तो प्रधानाचार्य आग बबूला हो गए थे। आरोप है कि 27 अक्तूबर की रात आरोपी यश दक्ष ने बहन को हॉस्टल से बाहर बुलाया और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर यश दक्ष ने अपने पिता सुरेंद्र दक्ष के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।
विज्ञापन


दूसरी ओर, पुलिस की छानबीन में कई चौंकाने वाले तथ्य प्रकाश में आए हैं। कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट खंगालने पर सामने आया है कि वह घटना से पहले अपने दोस्तों से 10 हजार रुपये की मांग कर रही थी। गोरखपुर के एक दोस्त ने उसके खाते में पैसे ट्रांसफर भी किए थे, जबकि शिकोहाबाद के एक युवक ने पैसे न देकर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि आखिर मृतका को 10 हजार रुपये की क्या जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

पेड़ की लकड़ी के सहारे फांदी दीवार, ट्रेन से हुई मौत
सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि हॉस्टल परिसर के सीसीटीवी फुटेज में छात्रा मंगलवार की रात एक बजे के बाद अपने कमरे से बाहर निकलती है। इसके बाद वह करीब 7 से 8 फीट ऊंची बाउंड्रीवाल के पास रखे तीन फीट के लकड़ी के टुकड़े के सहारे बाउंड्रीवाल फांदकर 300 मीटर दूर रेलवे ट्रैक की ओर जाती दिखती है। थानाध्यक्ष मटसेना विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला है। मटसैना और फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के बीच खंभा नंबर 1226 के पास रात 2:08 बजे छात्रा महाबोधि एक्सप्रेस की चपेट में आ गई थी। ट्रेन के पायलट ने रात 2:11 बजे स्टेशन मास्टर और आरपीएफ को इसकी सूचना दी थी।

छोटे भाई को किया था फोन, नहीं हो सकी बात
छात्रा की मौत के मामले में बुधवार सुबह से शुरू हुआ घटनाक्रम बृहस्पतिवार शाम तक हाईवोल्टेज ड्रामे में तब्दील रहा। परिजनों के आरोपों, मुआवजे की सौदेबाजी की चर्चाओं और लंबी खींचतान के बाद आखिरकार बृहस्पतिवार दोपहर पंचायतनामा भरकर पैनल और वीडियोग्राफी की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के भाई ने बताया कि मंगलवार शाम को उनकी बहन ने छोटे भाई को फोन किया था, वह मां से बात करना चाहती थी लेकिन व्यस्तता के कारण बात नहीं हो सकी। उन्हें इस बात का मलाल रहेगा कि अगर बात हो जाती तो मानसिक तनाव का पता चल जाता।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मटसैना पुलिस ने आरोपी यश दक्ष और प्रधानाचार्य सुरेंद्र दक्ष के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना सीओ सदर को सौंपी है, जो सभी पहलुओं और कॉल डिटेल की गहनता से जांच कर रहे हैं। -रविशंकर प्रसाद, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed