{"_id":"6e11ae033c772a7c827ca0f05f3eb397","slug":"final-stage-64-52-percent-turnout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम चरण: 64.52 प्रतिशत हुआ मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम चरण: 64.52 प्रतिशत हुआ मतदान
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 29 Oct 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
जिले में अंतिम चरण का चुनाव छिटपुट घटनाओं के साथ संपन्न हुआ। 64.52 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान कर 867 प्रत्याशी का भविष्य मतपेटी में कैद हो गया। कई बूथों पर मतदाता सूची में खामियों के चलते वोटरों को मायूस लौटना पड़ा। वहीं फर्जी मतदान के कारण गड़सान, नगला तुला, शहजादपुर गिरौली सहित, छरी छप्पर में बूथ पर कब्जा करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंचते ही आरोपी भाग गए।
प्रशासन ने अंतिम चरण में शिकोहाबाद एवं मदनपुर ब्लाक में चुनाव कराने को प्रशासन ने व्यापक तैयारी की थी। इन दोनों ब्लाकों को आठ जोन एवं 38 सेक्टरों में बांटकर अफसरों को तैनात किया गया था। दोनों ब्लाकों में चार-चार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। कद्दावर प्रत्याशियों के साथ पुलिस फोर्स साथ रहा। प्रशासन की रणनीति सफल रही। शिकायत मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच रही थी।
गड़सान बूथ पर तीन बजे तक 127 बूूथ पर 776 में से 487 और 128 बूथ पर 755 मतदाताओं में से 409 मतदान कर चुके थे। प्राथमिक स्कूल छटनपुरा में चार बजे तक 633 में 484 ने मतदान किया। छरीछप्पर में एक प्रत्याशी ने खुद बूथ को कब्जाने का प्रयास किया लेकिन सूचना पर एसडीएम जसराना अमित सिंह, सीओ के साथ पहुंच गए। डीएम ने प्रत्याशी के खिलाफ सीधे अभियोग के आदेश दिए हैं। सिरसाखास में बीडीसी पद के प्रत्याशी ब्रजेश सिंह ने बूथ डंप करने का प्रयास किया। आरोप था कि दूसरे प्रत्याशी ने दूसरी पोलिंग को डंप कर लिया। नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह के पहुंचने से पूर्व वह मौके से भाग गया। प्रशासन ने उसके आवास पर दबिश दी। नगला तुला में राशन कार्ड से वोट नहीं डालने पर ही विवाद की स्थिति बन गई। गड़सान में खामी की सूचना पर तुरंत पुलिस फोर्स दौड़ा लेकिन स्थिति ठीक मिली।
विज्ञापन
सेट पर गूंजा ऑल इज ओके, चेहरों पर दिखी खुशी
अंतिम चरण के चुनाव में कई कद्दावरों के मैदान में होने के कारण प्रशासन के अफसरों के चेहरों पर शिकन थी। चिंता यही कि अंतिम चरण में कहीं कोई विवाद अथवा फायरिंग न हो लेकिन प्रशासन की टीमों ने शाम को छह बजे सभी कुछ स्थानों पर छिट-पुट रूप से विवाद की सूचना के साथ ऑल-ओके सेट पर गूंजा तो फिर अफसरों के चेहरों पर खुशी नजर आई।