{"_id":"5ddac26b8ebc3e54a926bfc0","slug":"fight-with-two-group-firozabad-news-agr416863920","type":"story","status":"publish","title_hn":"दम्मामल नगर में बच्चों के विवाद में मारपीट, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दम्मामल नगर में बच्चों के विवाद में मारपीट, पथराव
विज्ञापन
दम्मामल नगर में दो पक्षो में मारपीट और पथराव की घटना के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में की तो?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला दम्मामलनगर गली नंबर दो में बच्चों के विवाद मेें दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
मोहल्ला दम्मामलनगर गली नंबर दो के निवासी कल्लू पुत्र बाबूलाल का परिवार रहता है। परिवार के एक बच्चे के साथ दूसरे पक्ष के लड़कों ने मारपीट कर दी थी। मारपीट करने का विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट व पथराव कर दिया। आरोप है कि विपक्षियों ने घर में घुसकर पत्थरों को फेंकने के साथ गाड़ी को पलट दिया। घर के अंदर रखे सामान के फेंकना दिया।
परिवार की महिलाएं जब सामान फेंकने का विरोध करने पहुंचीं तो उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कल्लू वाल्मीकि के पुत्र बलजीत का आरोप है कि दूसरे पक्ष अनिल के परिजनों ने उसके घर में आकर मारपीट की। इसमें पिंकुल (13), कमलेश देवी पत्नी कल्लू, नेहा पुत्री कल्लू, मधु एवं डौली पुत्री बलजीत को चोट आई है।
विज्ञापन
उन्होंने गली में पथराव किया है। इसके लिए उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, दूसरे पक्ष के अनिल का कहना है कि आरोप गलत हैं। कल्लू पक्ष के लोगों ने उन लोगों के साथ मारपीट की। एसएचओ उत्तर केडी शर्मा ने बताया दम्मामल नगर में बच्चों को ही लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। तहरीर आने पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

दम्मामल नगर में दो पक्षो में मारपीट और पथराव की घटना के बाद सडक पर पडे ईट पत्थर- फोटो : FIROZABAD