{"_id":"5f4bde0d8ebc3ee4f45ddef2","slug":"fight-firozabad-news-agr4570827123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति प धारदार हथियार से हमला,घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति प धारदार हथियार से हमला,घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना नसीरपुर के गांव सिद्धपुरा में भैंसों के खेत में जाने पर विवाद हो गया। विवाद के दौरान दंपती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, मक्खनपुर क्षेत्र में प्लॉट की विवाद में मारपीट-पथराव हो गया। इसमें तीन महिलाएं घायल हो गई।
थाना नसीरपुर के सिद्धपुरा निवासी राजेश कुमार (32) पुत्र ओमप्रकाश की भैंस शनिवार दोपहर उसके चाचा के खेत में चली गई। आरोप है कि चाचा ने गालीगलौज करते हुए राजेश और उसकी पत्नी रानी के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने दंपती पर धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें दंपती गंभीर रूप से घायल हेा गया। घायल दंपती को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
इधर, थाना मक्खनपुर के मोहम्मदपुर नवादा गांव में प्लॉट के विवाद में आरोपियों ने जूली सिंह (37) पत्नी मनोज कुमार और दूसरे पक्ष से सुशीला (60) पत्नी सुंदर सिंह एवं अल्का देवी (40) पत्नी नीरज कुमार घायल हो गई। घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मामले में जूली सिंह ने तहरीर दी है। वहीं थाना मटसेना के विजयपुर भीकनपुर निवासी राजू (38) पुत्र राजवीर सिंह खेत से चारा लेकर घर लौट रहा था। तभी गांव के कुछ लोगों ने घेरकर मारपीट कर दी। गंभीर हालत में राजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।