{"_id":"5ef23a358ebc3e42e04ebbf2","slug":"fight-firozabad-news-agr4474496134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांती में मां-बेटी को पीटा,पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांती में मां-बेटी को पीटा,पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांती में मां-बेटी को पीटा, पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
घायल मां-बेटी का कराया मेडिकल, ग्रामीणों ने किसी तरह से मां एवं बेटी को बचाया था
संवाद न्यूज एजेंसी
मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर के गांव सांती में मां-बेटी के साथ आरोपियों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना मक्खनपुर के सांती निवासी अनुष्का पुत्री राजेश कुमार एवं उसकी मां पिंकी देवी के साथ गांव के निवासी बच्चू सिंह एवं उनके बेटों से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद बच्चू सिंह पक्ष के लोगों ने पिंकी देवी और अनुष्का के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान बच्चू सिंह पक्ष के एक युवक ने अनुष्का केा काट लिया। चीखपुकार की आवाज पर पहुंचे ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर किसी प्रकार मां-बेटी को बचाया। घटना के संबंध में पीड़ित मां एवं बेटी ने थाना पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने बच्चू सिंह के पुत्र लक्ष्मण सिंह एवं उसके बेटे उपेंद्र एवं कौशल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ने दबिश दी है।
लंगूर ने पांच लोगों को काटा
मक्खनपुर। थाना क्षेत्र के गांव बिजौली में मंगलवार सुबह एक लंगूर आ गया। ग्रामीणों के भगाने पर लंगूर हमलावर हो गया और लंगूर ने राजकुमार बघेल, हरीशंकर सविता, संजय, बबलू एवं हरीश को काट लिया। गंभीर हालत में राजकुमार और हरीशंकर को परिजन अस्पताल ले गए। बाद में लंगूर स्वत: जंगल की ओर भाग गया।
घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी
खैरगढ़। थाना खैरगढ़ के गांव बबाइन निवासी ध्यान पाल सिंह पुत्र मंगल सिंह का ट्रैक्टर सोमवार रात घर के बाहर खड़ा था। देररात अज्ञात चोर ट्रैक्टर को चोरी करके ले गए। मंगलवार सुबह जगार होने पर लोगों को घटना की जानकारी हो सकी। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।