{"_id":"5e54139e8ebc3ef40b594ada","slug":"fight-firozabad-news-agr4310912113","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट,पथराव,पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट,पथराव,पांच घायल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के रामनगर में दो पक्षों में किसी बात पर मारपीट के बाद पथराव हो गया। इसमें पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के नगला गोकुल निवासी सोनू (35) पुत्र राजवीर सिंह की रामनगर रोड पर दुकान है। रविवार शाम को थियेटर वाली गली निवासी छोटू (20) पुत्र सतीशचंद्र से उसका किसी बात पर विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने मामला शांत करवा दिया। छोटू का आरोप है कि सोमवार सुबह सोनू अपने साथियों के साथ आया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सफाई कर्मचारी को भी पीट दिया।
तभी एक पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख कर आरोपी मौके से भाग गए। इस दौरान सोनू उसका भाई अजीत और दूसरे पक्ष से छोटू पुत्र सतीश, अजय कुमार पुत्र अमर सिंह व अमिताभ पुत्र होतम सिंह घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक लाइनपार जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि रुपये के लेनदेन में दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। तहरीर आने पर जांच की जाएगी।