फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fight between two sides for playing DJ in firozabad

Firozabad: डीजे पर चल रहा था सैंया भये कोतवाल...भैंस नहीं दे रही थी दूध, बंद करने को कहा तो घर पर बोल दी चढ़ाई

Fri, 03 Feb 2023 05:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Feb 2023 05:00 PM IST
सार

फिरोजाबाद में महिला भैंस का दूध निकाल रही थी। इसी समय पड़ोस में डीजे बज रहा था। उसने डीजे थोड़ी देर के लिए बंद करने को कहा। इस पर दबंगों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया।महिलाओं सहित युवक को पीटा। 
 

विज्ञापन
Fight between two sides for playing DJ in firozabad
घर में घुसकर पीटा - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला बोल दिया। शिकायत करने पर पुलिस ने उल्टा पीड़ित के खिलाफ ही शांतिभंग की धारा में कार्रवाई कर दी। इस पर पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


मामला जसराना थाना क्षेत्र के भादऊ गांव का है। गांव निवासी बॉबी ने शुक्रवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि 29 जनवरी की शाम उसकी पत्नी भैंस का दूध निकाल रही थी। इसी समय पास में ही रज्जन खां के घर में लोग डीजे बजा रहे थे। इस कारण दूध निकालने में परेशानी हो रही थी। 

विज्ञापन

बचाने आई मां और पत्नी को भी पीटा

बॉबी बताया कि उसने थोड़ी देर के लिए डीजे बंद करने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर गांव के ही उदयवीर सिंह, रज्जन खां, अलाउद्दीन, यूनिश खां एवं सल्लू खां ने घर में चढ़ाई बोल दी। इन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। बचाने के लिए मां और पत्नी आई तो उन्हें भी पीटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि शिकायत करने पर पुलिस ने उसके खिलाफ ही शांतिभंग की धारा में कार्रवाई कर दी। साथ ही पुलिस ने दूसरे पक्ष के रज्जन खां की तहरीर पर बॉबी, सुशील, विवेक एवं कुसमा देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। शिकायत पर एसएसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है। 

सीओ के निर्देश पर मामला दर्ज

रज्जन खां ने बताया कि उसके पुत्र की शादी थी। इस पर डीजे बज रहा था। इस पर बॉबी पक्ष के लोगों ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा सीओ के निर्देश पर मामला दर्ज हुआ है। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed