फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FH Meedikl seven college students were sent to jail

एफएच मेडिकल कालेज के सात छात्र जेल भेजे गए

Tue, 13 Jan 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 13 Jan 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
टूंडला।
विज्ञापन
आगरा हाईवे स्थित एफएच मेडिकल कालेज में छात्रों के दो गुटों में हुए संघर्ष के बाद पुलिस ने सात एमबीबीएस के छात्रों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। छात्रों के अलग-अलग समुदायों के होने के चलते स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है। घटना से अन्य छात्र भयभीत हैं। सोमवार को कालेज में पीएसी व पुलिस बल तैनात रहा।


गौरतलब है कि एफएच मेडिकल कालेज में रविवार रात्रि एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र कुनाल दलाल रविवार रात को कालेज की एक छात्रा से बात कर रहा था। तभी वहां मुरादाबाद निवासी परवेज खान पहुंच गया। दोनों के बीच छात्रा को लेकर विवाद हुआ और फिर मारपीट शुरू हो गई। झगड़े की खबर मिलते ही वहां कुनाल और परवेज के साथी भी पहुंच गए। इसके बाद छात्रों के दो गुटों में जमकर लात-घूंसे और हॉकी-डंडे चले और पथराव किया गया। इससे कालेज कैंपस में रहने वाले अन्य छात्र-छात्राओं में दहशत फैल गई थी। घटना में कई छात्र घायल भी हो गए थे।



सूचना मिलने पर जिले के साथ आगरा की पुलिस और पहुंच गई थी। छह छात्रों को हिरासत में लिया गया। सोमवार सुबह कालेज के कई प्रोफेसर व अन्य स्टाफ थाने पहुंचा और मामले को रफादफा कराने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। दिन भर पुलिस और पीएसी कालेज में मौजूद रही। एक अन्य छात्र को भी हिरासत में लिया गया। घटना से कालेज के अन्य छात्र डरे-सहमे हैं।

शांति भंग में इन छात्रों का किया चालान
थाना पुलिस ने पीयूष, कुनाल, परवेज खान, आरिफ खान, ऐमन, तविश अहमद खां और आरिफ हैं।

जो मिला उसकी पिटाई की
बवाल के वक्त कालेज के कुछ छात्रों ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी थी। दोनों गुटों के छात्र जो सामने मिल रहा था उसकी पिटाई कर रहे थे। हर तरफ शोर-शराबा व चीखपुकार मची थी। कैंपस में पुलिस के पहुंचने पर ही मामला शांत हुआ।

छावनी में तब्दील रहा कालेज
प्रशासन ने कालेज कैंपस को छावनी में तब्दील कर दिया था। टूंडला सर्किल के चारों थानों के फोर्स के साथ एत्मादपुर, फीरोजाबाद का फोर्स था। पीएसी की एक प्लाटून को भी तैनात किया गया।

छात्राें के दो गुटों में हुआ संघर्ष एक छात्रा को लेकर था। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। कालेज में फार्स तैनात है। आरोपी छात्रों को शांति भंग के आरोप में चालान किया है।
 प्रशांत कुमार, सीओ टूंडला


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed