{"_id":"e72f7159f8420551f2b2bef34546c69e","slug":"fh-medical-college-deaths-hungama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएच मेडिकल कालेज में रोगी की मौत, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएच मेडिकल कालेज में रोगी की मौत, हंगामा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 09 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा रोड स्थित एफएच मेडिकल कालेज में भर्ती महिला की उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परसिर में जमकर हंगामा काटा। हंगामे के चलते कालेज में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।
फीरोजाबाद के कश्मीरी गेट निवासी डोली बेगम (35) पत्नी जमील अहमद को पेट में पथरी थी। उसे एक सितंबर को उपचार के लिए आगरा रोड स्थित कालेज में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि शनिवार को चिकित्सकों ने बिना बताए डोली का ऑपरेशन कर दिया। सोमवार को अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे आईसीयू में भर्ती कराया। बुधवार शाम करीब चार बजे चिकित्सकों ने किडनी में परेशानी के चलते डोली की मौत होने की जानकारी दी। इससे परिवारीजन गुस्से में आ गए। उन्होंने शव देख किडनी निकालने का आरोप लगाया। यह देख चिकित्सक समेत स्टाफ निकल गए। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। इधर, मेडिकल कालेज प्रशासन ने मृतका के परिजनों की ओर से लगाए सभी आरोपों को सत्यता से परे बताया है।