{"_id":"3e793aea2947afe43eab32aa1dad4e88","slug":"fh-hospital-tampered-with-female-guards-hungama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएच हास्पिटल में महिला गार्ड के साथ छेड़छाड़, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएच हास्पिटल में महिला गार्ड के साथ छेड़छाड़, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा हाइवे स्थित एफएच हास्पिटल में नर्सिंग स्टाफ द्वारा महिला सिक्योरिटी गार्ड के साथ छेड़छाड़ किए जाने पर जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हो गयी, जिसमें सिक्योरिटी सुपरवाइजर घायल हो गया।
बुधवार की सुबह एफएच मेडिकल कालेज में तैनात महिला सिक्योरिटी गार्ड को उसका पति हास्पिटल तक छोड़ने गया। इसी दौरान एक कंपाउंडर ने महिला उक्त गार्ड के साथ छेड़खानी कर दी। पति ने इस पर एतराज जताया, तो उससे भी अभद्रता कर दी। महिला ने साथी सिक्योरिटी स्टाफ को बुलाया। इस पर सिक्योरिटी सुपरवाइजर जगवीर प्रसाद पहुंचे और उन्होंने ने कंपाउंडर की हरकत का विरोध किया, तो नर्सिंग स्टाफ सिक्योरिटी गार्डों से भी भिड़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो शुरू हो गयी। मारपीट में सुपरवाइजर के सिर में डंडा लगने से सिर फट गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राजीव यादव ने मामला शांत कराया। उन्होंने बताया कि एफएच मेडिकल कालेज में महिला गार्ड से छेड़छाड़ को लेकर मारपीट हुई थी। कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन किसी भी पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी।
फोटो-टूंडला थाना प्रभारी राजीव यादव को घटना की जानकारी देता घायल सिक्योरिटी गार्ड