फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Female sweeper accused of molestation and beating

Firozabad News: महिला सफाईकर्मी ने लगाया छेड़खानी और पिटाई करने का आरोप

Mon, 13 Nov 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 13 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Female sweeper accused of molestation and beating
जसराना। कस्बा एका में 39 दिन पूर्व सफाई कर रही युवती की छह लोगों ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई लगा दी। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने अदालत में गुहार लगाई। अदालत के निर्देश पर थाना एका में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने 5 अक्तूबर 2023 को सुबह 6 बजे कस्बा एका में मुस्तफाबाद मार्ग पर ट्रैक्टर एजेंसी के सामने सड़क पर सफाई कर रही थी। उसी समय रोहित लोधी, प्रवीन यादव , विपिन यादव, नीशू यादव और दो अन्य युवक स्वैटा की तरफ से आए और सडक पर झाडू लगाने से मना करने लगे। युवती ने सफाई कार्य रोकने से मना किया तो आरोपियों ने गाली देना शुरु कर दिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई लगा दी। पिटाई के चलते उसके सिर में चोट लग गई। पुलिस ने युवती का डॉक्टरी परीक्षण तो करा दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करने पर युवती ने पूरे मामले में कार्रवाई को लेकर अदालत में गुहार लगाई। अदालत के निर्देश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed