{"_id":"a57f4c649e73182178a80a00af0583b4","slug":"fellow-advocates-for-justice-filled-shout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी को न्याय के लिए अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी को न्याय के लिए अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 15 Feb 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में साथी की हत्या पर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। प्रदेश भर में वकीलों के उत्पीड़न के विरोध में अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायालय प्रांगण में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं की सुरक्षा की मांग करते हुए शस्त्र लाइसेंस की मांग करते हुए पीड़ित अधिवक्ताओं के परिवारों को पचास-पचास लाख रुपये की सहायता की मांग की।
बार एसोसिएशन फीरोजाबाद के नेतृत्व में सोमवार को अध्यक्ष धर्म सिंह यादव एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीलेंद्र प्रताप सिंह चौहान एवं कोषाध्यक्ष संजय पाठक के नेतृत्व में बार काउंसिल के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने सोमवार को कामकाज ठप रखा। अधिवक्ता बार अध्यक्ष के नेतृत्व में एकत्रित अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बार अध्यक्ष धर्म सिंह यादव ने कहा कि दस फरवरी को लखनऊ में श्रवण वर्मा की हत्या की गई और 11 फरवरी को हमीरपुर में एक अन्य अधिवक्ता की हत्या कर दी गई। संजय पाठक ने कहा प्रदेश सरकार अधिवक्ताओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं हैं। अधिवक्ताओं ने सुरक्षा को शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर दिए जाने की मांग की। मृत अधिवक्ताओं के पीड़ित परिवारीजनों को 50-50 लाख रुपये की सहायता देने और किसी एक परिवारीजन को सरकारी नौकरी देने, दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन में आलिया रफत सादमा, शीबा खान, धर्मेंद्र कुमार, आशीष यादव, राजेंद्रपाल सिंह, शकील अहमद एडवोकेट, भूपेंद्रपाल सिंह, तनुज यादव, अमित दीक्षित, शेर सिंह राजपूत, फरीद अहमद, विजय प्रकाश यादव, हरित यादव, रोहित पारस, अनुराग शर्मा, नरेंद्रपाल सिंह, प्रसून कुलश्रेष्ठ, केपी सिंह, उपेंद्र सिंह राजपूत, उमेश ओझा, विपिन प्रताप सिंह, हबीब मलिक, प्रेमप्रकाश सिंह, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।
मुख्य सचिव आज करेंगे विकास की समीक्षा
शाम को पांच से साढ़े छह बजे तक वीडियो कांफ्रेंसिग
शौचालय, लोहिया आवास निर्माण, शौचालय की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। शासन के मुख्य सचिव मंगलवार को विकास कार्यों की समीक्षा वीडियो कांफ्रेसिंग से करेंगे। सभी विभाग तैयारी में जुट गए हैं। वहीं कई विभागों की समीक्षा 19 फरवरी को होगी। विकास भवन में विभागों के साथ एनआईसी में तैयारी होती नजर आई।
विज्ञापन
शासन के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने विकास कार्यों की समीक्षा जिलों में जाने के स्थान पर सीधे वीडियो कांफ्रेसिंग से करने का निर्णय लिया है। 16 फरवरी को मुख्य सचिव शाम पांच से साढ़े छह बजे ही तक लोहिया आवास योजना, मनरेगा के साथ सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट कामधेनु डेयरी एवं कुक्कुट पालन योजना की समीक्षा करेंगे। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण अंचल में होने वाले शौचालयों के निर्माण और रबी की फसलों के साथ ही किसान हित में चलने वाली योजनाओं की विस्तार से समीक्षा करेंगे। शासन का आदेश मिलने के साथ ही संबंधित विभागों के अफसरों ने खुद ही समीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। सीडीओ सुजीत कुमार मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेसिग समीक्षा में जाने से पूर्व खुद ही पूरा विवरण समझने में जुटे हैं। वहीं 19 फरवरी को समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।