फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Father dies before daughter wedding three die due to thunderstorm

UP: चार मई को आनी है बेटी की बरात..घर पहुंची पिता की लाश, गांव में पसरा मातम; बिजली गिरने से तीन की माैत

Fri, 02 May 2025 11:44 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 02 May 2025 11:44 PM IST
सार

फिरोजाबाद में माैसम के प्रकोप से कई घरों में मातम पसर गया। बिजली गिरने से दो मनरेगा मजदूरों समेत तीन की मौत हो गई।

विज्ञापन
Father dies before daughter wedding three die due to thunderstorm
बिजली गिरने से तीन की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद में 4 मई को बेटी की बरात आनी थी। पिता बारिश में भी अपने काम में जुटे हुए थे। लेकिन क्या पता थी कि बेटी की डोली उठने से पहले ही पिता की अर्थी उठ जाएगी। पिता ने इकलौती बेटी की शादी के लिए कई सपने संजोए थे।
विज्ञापन


गांव पवरई निवासी 47 वर्षीय जयदयाल ने अपनी इकलौती बेटी मनोरमा की शादी एका के ही गांव नगला धारा निवासी दिलीप के साथ तय की थी। 4 मई को बरात आनी थी। परिवार के सभी लोग शादी की तैयारी में जुटे थे। पिता भी हर कमी को पूरा करने के लिए मेहनत करने में जुटे थे। 
विज्ञापन


 

शुक्रवार सुबह मौसम खराब होने के बाद भी दूध वितरण करने के लिए बाइक से गए थे। किसी को नहीं पता थी कि यह अनहोनी घट जाएगी। जयदयाल की मुस्तफाबाद रोड पर घर आते समय बिजली गिरने से झुलसकर मौत हो गई। वह सुबह आठ बजे नगला ठार गांव से दूध लेकर बाइक से घर लौट रहे थे।

पिता ने इकलौती बेटी को शादी में देने के लिए हर सामान पहले से ही खरीद लिया था। बेटी की डोली उठने के दो दिन पहले पिता की अर्थी उठ गई।

ब्लॉक सिरसागंज के गांव कुतुबपुर में शुक्रवार को खेत किनारे मनरेगा का काम करते समय बिजली गिरने से गांव के ही विष्णु और सतेंद्र की मौत हो गई। एक ही गांव के दो युवकों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। किसी भी घर में चूल्हा नहीं सुलगा। ग्रामीण अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंच गए थे। इस दौरान हर किसी की आंखें नम दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed