{"_id":"7f685ba890c2dc5d9687398d73f69e77","slug":"fast-separate-zone-drill-jam-fight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से निजात को अलग जोन बनाने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से निजात को अलग जोन बनाने की कवायद तेज
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 15 Apr 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
शहर के प्रमुख मार्गों को जाम से मुक्त करने के लिए नगर निगम आधा दर्जन स्थानों पर बैंडिंग जोन बनाने की कवायद कर रहा है। स्थल चयन करने के साथ फेरी वालों का सर्वे भी टैक्स विभाग द्वारा किया जा रहा है। सर्वे में टैक्स विभाग द्वारा, नाम, पता, पिता का नाम तथा कहां सामान बेचते हैं, की सूची बनाई जा रही है।
सुहागनगरी में जाम की समस्या दिनोंदिन गंभीर हो रही है। जिला प्रशासन और नगर निगम के प्रयास के बाद भी राहगीरों को जाम और अतिक्रमण से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। सदर बाजार सहित प्रमुख मार्गों पर फेरी वाले दुकानों के सामने ठेल खड़े कर सामान बेचते हैं। इससे जाम और अधिक बढ़ जाता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। फेरी वाले एक स्थान पर बिना रोक टोक के सामान की बिक्री कर सकें, इसके लिए नगर निगम ने शहर के आधा दर्जन स्थानों पर बैंडिंग जोन बनाने की कवायद तेज कर दी है। नगर निगम द्वारा रसूलपुर थाने से नालबंद चौराहे तक, सुभाष तिराहे से गांधी पार्क तक, स्टेशन रोड से करबला पुलिया तक, हाइवे पर ओवरब्रिज के नीचे जलेसर रोड चौराहे से कोटला चुंगी तथा कोटला रोड बंबा चौराहे पर बैंडिंग जोन बनाने को स्थल चयन किए हैं। नगर आयुक्त रामऔतार रमन के निर्देश पर टैक्स विभाग की टीमों द्वारा फेरी लगाकर सामान बेचने वालों का पूरा सर्वे शुरू कर दिया गया है। टीसी द्वारा फेरी वालों का नाम, पता, पिता का नाम व मोबाइल नंबर सूचीबद्ध किए जा रहे हैं। टैक्स विभाग के अनुसार अब तक करीब 200 फेरी वालों को सूचीबद्ध किया जा चुका है। कंप्यूटर में फीडिंग कार्य कराया जा रहा है।