फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Farming is being done on forest department land, tractor left with Rs 1.2 lakh

Firozabad News: वन विभाग की भूमि पर हो रही खेती, 1.2 लाख लेकर छोड़ा ट्रैक्टर

Tue, 05 Nov 2024 01:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 05 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Farming is being done on forest department land, tractor left with Rs 1.2 lakh
फिरोजाबाद। एका ब्लॉक के एक व्यक्ति ने वन विभाग के दो दरोगा एवं एक अन्य कर्मचारी पर ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में 1.20 हजार रुपये की वसूली का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार विभागीय अधिकारियों ने वन विभाग की भूमि पर खेतीबाड़ी कर रहे व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

वीरपाल निवासी नगला केवल थाना एका ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र दिया है। वीरपाल के अनुसार बीते दिन धर्मेंद्र निवासी नगला केवल उसे खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर चलाने के लिए बुलाया था। खेतों की जुताई के दौरान मौके पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम शामिल दरोगा संदीप और श्यामवीर के अलावा एक अन्य कर्मी रामखिलाड़ी ने बगैर पूछताछ उसके ट्रैक्टर को कब्जा में ले लिया। कब्जा में लिए ट्रैक्टर को बाद में 1.20 लाख रुपये लेकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

वीरपाल के अनुसार वन विभाग की टीम ने सरकारी भूमि पर खेतीबाड़ी कर रहे दबंग धर्मेंद्र के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने जिलाधिकारी रमेश रंजन को दिए शिकायती पत्र में वसूली करने वाले वन दरोगा व अन्य कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विभागीय भूमि पर अवैध खेतीबाड़ी की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी। सरकारी भूमि पर अवैध खेतीबाड़ी कर रहे लोगों ने टीम के साथ अभद्रता की। मौके पर जुताई किए ट्रैक्टर पर 1.20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वसूली की बात गलत है।
आशीष कुमार, रेंजर जसराना वन रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed