{"_id":"57f7fa104f1c1b6c5326fd33","slug":"farmers-resentment-due-to-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से किसानों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से किसानों में आक्रोश
Amar Ujala
Updated Sat, 08 Oct 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
पॉवर कट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला मिर्च की फसल प्रभावित, खेतों की नहीं हुई पलेवट
24 घंटे में बमुश्किल छह घंटे आपूर्ति, डीएम से सुधार की मांग
नारखी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था खराब होने के कारण क्षेत्र के किसानों की चिंताएं बढ़ गईं। शिमला मिर्च की फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई। वहीं बिजली के अभाव में रबी की फसल की बुवाई किसान नहीं कर पा रहे हैं। बिजली विभाग के रवैये के प्रति किसानों में आक्रोश है।
नारखी क्षेत्र के किसानों को 24 घंटे में बमुश्किल छह से सात घंटे बिजली मिल रही है। किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इसका सबसे अधिक असर क्षेत्र में सर्वाधिक बोई जाने वाली शिमला मिर्च पर पड़ा है। क्योंकि नलकूपों के नहीं चलने के कारण किसान रबी की फसल की बुवाई की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि प्राइवेट नलकूपों से खेतों की पलेवट करना काफी मुश्किल हो गया है। बिजली न होने से कोटला, लतीफपुर कोटला, कछपुरा, फतेहपुरा, बदनपुर, भीतरी, डोरसा, खेरिया, सिकंदरपुर कोटला सहित आस-पास के गांव के करीब दो दर्जन से अधिक किसानों की फसलें भी प्रभावित हो रहीं हैं। किसानों ने डीएम से बिजली आपूर्ति में सुधार कराने की मांग की है। मांग करने वालों में पूर्व प्रधान सुरेंद्रपाल सिंह, दिनेश कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह, महीपाल सिंह, मुन्नेशपाल सिंह, उमेश कुमार, प्रवेंद्र सिंह, रमेशचंद्र, वीरेंद्र प्रताप सिंह, कौशलेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।