फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Farmers Performed at Headquarters

किसानों ने किया मुख्यालय पर प्रदर्शन

Mon, 08 May 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 08 May 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers Performed at Headquarters
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन भाकियू भानु के पदाधिकारी।

विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जसराना बाईपास और जेड़ाझाल परियोजना से प्रभावित किसानों ने मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। एलान किया गया कि किसानों के साथ अन्याय हुआ तो ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्रीय मांगपत्र डीएम नेहा शर्मा को सौंपा गया।

जेड़ाझाल परियोजना से प्रभावित किसानों को काफी संघर्ष के बाद भी मुआवजा राशि का वितरण नहीं हुआ। जसराना में बाईपास निर्माण को भूमि लेने के बाद किसानों को फूटी कौड़ी तक नहीं दी गई। इससे आहत किसान सोमवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह टाइगर के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि जेड़ाझाल और जसारान क्षेत्र के किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जेड़ाझाल परियोजना से जुड़े 53 गांव के किसानों की भूमि कौड़ियों के भाव खरीद ली गई।  सर्किल दरों के अनुरूप मुआवजा राशि तक नहीं दी। इसके साथ ही किसानों ने गेहूं चावल का समर्थन मूल्य तीन हजार, गन्ना को पांच सौ और आलू 1500 रुपये प्रति क्विंटल करने समेत अन्य मांगें की। प्रदर्शन को प्रवक्ता मूलेंद्र सिंह, रामनाथ, नरोत्तम नारायण, किताब सिंह यादव, चंद्रकांत, जयवीर सिंह, हुंडीलाल, रामनिवास, श्रीनिवास, यमुना प्रसाद, शिवराज सिंह, प्रसादीलाल, कालीचरन,छोटे लाल यादव, रामनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed